Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
टेस्टी टोफू पास्ता रेसिपी
टोफू, पनीर की ही तरह होता है, जो कि स्वाद में थेाड़ा अलग होता है। टोफू सेहत के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप पास्ता में टोफू मिक्स कर के खाएं तो यह काफी सेहतमंद होगा और स्वाद भी आएगा। आप टोफू पास्ता में खूब सारी सब्जियां मिक्स कर सकती हैं। इस रेसिपी में ज्यादा कैलोरी नहीं है पर इसको खाने से आपको बहुत सारा प्रोटीन मिलेगा। इसको खाने से आपका मैटाबॉलिज्म तेज हो जाएगा इसलिये इसे बच्चों को जरुर बना कर खिलाएं। आइये जानते हैं टोफू पास्ता रेसिपी बनाने की विधि।
कितने- 1
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
1 पैक- टोफू
1 चम्मच लहसुन
1 मध्यम आकार का प्याज
1 कप पास्ता
2 छोटे गाजर
1 कप ताजी हरी मटर
1 चम्मच धनिया पत्ती
3 चम्मच ऑलिव ऑइल
2 चम्मच टमैटो सॉस
1/2 चम्मच ओरीगेनो
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच घिसी चीज
विधि-
- सबसे पहले पास्ता को नमक मिले पानी में उबाल लें।
- टोफू के छोटे छोटे पीस को काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल चढ़ाइये, उसमें जीरा और पिसी हुई लहसुन डालिये।
- उसके बाद कढाई में कटी प्याज डाल कर हल्का गुलाबी कीजिये।
- फिर टोफू के पीस डालिये।
- कुछ देर के बाद इसमे कटी हुई रही सब्जियां मिक्स कीजिये
- अब इन सब्जियों को अलग कटोरे में निकाल लीजिये।
- अब तक आपका पास्ता भी अच्छे से उबल चुका होगा। उसे पानी से निकाल कर किनारे रखें।
- कढाई में पास्ता डालिये, उसके साथ ओरीगेनो, हरी धनिया, काली मिर्च पाउडर और टोफू तथा पकी हुई सब्जियां मिक्स कीजिये।
- इसे हल्के हाथों से मिक्स करें, नहीं तो पास्ता टूट जाएगा।
- अब इस पर टमैटो सॉस और घिसी हुई चीज छिड़क कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications