Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बनाइये टमाटर की सब्जी
Veg
oi-Staff
आपने आलू टमाटर की सब्जी तो शायद खूब बनाई होगी। पर कभी टमाटर की भी सब्जी बनाने की कोशिश कीजिये। यह चटपटी और जाकेदार होती है जिसे आप गरमा गरम चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे बनाने के लिये पहले आपको मसाला पीसना पडे़गा और फिर उससे यह सब्जी तैयार करनी होगी। इसमें टमाटर होने की वजह से यह सब्जी थोड़ी खट्टी हो जाती है, लेकिन इसमें पडे़ नारियल की वजह से यह थोड़ी मीठी भी लगती है। तो आइये देखते हैं कि यह स्वादिष्ट टमाटर की सब्जी कैसे बनती है। पनीर जलफरेजी बनाने की आसान विधि
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट

टमाटर-नारियल-मसाला पेस्ट:
- ½ कप कटे टमाटर
- ⅔ कप घिसा नारियल
- 2 से 3 छोटे लहसुन
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- चम्मच कटी प्याज
- 4 से 5 कशमीरी लाल मिर्च
- 5 साबुत काली मिर्च
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
बाकी की सामग्री:
- ½ से ⅓ कप कटे टमाटर
- 1 चम्मच कटी प्याज
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1 चम्मच जीारा
- 1 चम्मच राई
- 6 से 7 कडी पत्ते
- चुटकी भर हींग
- 2 चम्मच तेल
- थोड़ी सी धनिया
- नमक- स्वादअनुसार
टमाटर-नारियल-मसाला पेस्ट बनाने की विधि-
- सबसे पहले सभी सामग्रियों को धो लें और मिक्स में डालें। उसके बाद सूखी लाल मिर्च को तोड़ कर उसमें डालें।
- नारियल को बारीक काट लें और उसके साथ मिक्स करें। अब जार में थोड़ा सा पानी मिला कर मसाले को पीस लें।
सब्जी बनाने की विधि-
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें राई डालें।
- फिर जीरा डालें। कुछ देर में कटी प्याज, कडी पत्ते, सूखी लाल मिर्च और हींग डालें।
- इसे चलाएं और उसमें कटे टमाटर डालें। इसे 3 मिनट पकाएं।
- अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- उसके बाद 3 कप पानी और नमक डालें।
- इसे अच्छे से उबालें, उसके बाद आंच को धीमा कर के पकाएं।
- जब तेल ऊपर की ओर तैरने लगे तब इसे कम आंच पर 15 मिनट के लिये पकाएं।
- हरी धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
tomato curry recipe
Story first published: Tuesday, September 9, 2014, 12:38 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications
