Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मानसून चाट, टमैटो मसाला
मानसून सीजन तो बस आ ही गया है, इस दौरान गरम-गरम चाट और पकौड़ो की तो जैसे बहार लग जाती है। अगर इस मौसम में हम सब्जियों से चाट बनाएं तो कैसा रहेगा। जी हां, टमाटर को बीच से काट कर उसमें स्प्राउट तथा तरह-तरह की क्रिस्पी चीजें भर कर खाने का जो मजा है, वह किसी और में नहीं। अगर आपको भी कुछ ऐसा ही पौष्टिक नाश्ता बनाना है तो अभी बनाइये टमैटो मसाला स्प्राउट।

सामग्री-
½ कप अंकुरित दाल
8 टमाटर
1 प्याज पिसा हुआ,
1 गाजर घिसी हुई,
हरी मिर्च पिसी,
नमक
ब्रेडक्रंब
चाट मसाला
नींबू का रस
सेव
धनिया पत्ती कटी हुई
विधि-
टमाटार को धो कर दो टुकड़ों में काट लें। उसके बाद अंदर का गूदा चम्मच की सहायता से बाहर निकाल लें। एक कटोरे में स्प्राउट, प्याज, गाजर, हरी मिर्च एक साथ मिलाएं। नमक, नींबू का रस और चाट मसाला मिला कर मिक्चर में अच्छे से मिलाएं जिससे मसाले सब्जियों में अंदर तक चले जाएं। एक प्लेट में कटे टमाटर रखें और उसमें मिक्सचर को अच्छे से भर दें और ऊपर से ब्रेडक्रंब डालें। अब इसको सेव और कटी धनिया से गार्निश करें। इस चाट को बनाने के तुरंत बाद ही सर्व करें, जिससे मानसून का मजा आ जाए।



Click it and Unblock the Notifications
