Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
वेज बिरयानी या पुलाव के साथ खाएं टमाटर का रायता
टमाटर का रायता एक बहुत ही आसान से बनने वाली साइड डिश है। इसे आप चाहें तो राइस आइटम के साथ या फिर पूड़ी-पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
McDONALDS OFFER! Chicken McGrill or McEgg free on ordering above Rs.359 Use Promo Code Now
वैसे तो ज्यादातर लोग प्याज और टमाटर का रायता बनाते हैं लेकिन अगर आपका मन प्याज डालने का ना हो तो आप साधारण सा टमाटर का रायता भी बना सकती हैं।
गर्मियों में दही जरुर खानी चाहिये पर कई लोगों को सादी दही खाना अच्छा नहीं लगता। इसलिये हम आपके लिये आज टमाटर का रायता ले कर आए हैं।
इसमें सेंधा नमक या काला नमक मिला कर खाएं, इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। आइये जानते हैं टमाटर का रायता कैसे बनाते हैं।

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1 कप ताजी दही
- ½ कप बारीक कटा टमाटर या 1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा
- ½ से 1 चम्मच कटी पुदीने की पत्ती या धनिया की पत्ती
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
- ½ चम्मच भुना जीरा पावडर
- काला नमक-जरुरत अनुसार
विधि -
ताजी ठंडी दही को अच्छी तरह से फेंट लें। उसके बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, पुदीने की पत्ती या धनिये की पत्ती, कटी हरी मिर्च और भुना जीरा पावडर मिक्स करें।
ऊपर से इसमें काला नमक मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह से चला कर सर्विंग बाउल में डालें और बिरयानी या वेज पुलाव के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
