Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
नरेंद्र मोदी के मनपसंद व्यंजन
जब से लोकसभा चुनाव खतम हुए हैं और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं, लोग उनके बारे में अब और भी करीब से जानना चाह रहे हैं। चाहे बात मोदी की पत्नी जशोदाबेन की हो या फिर मोदी जी के व्यायाम का रूटीन, लोगों के लिये अब हर जानकारी एक न्यूज बन कर रह गई है। अगर आप भी मोदी जी के बहुत बडे़ फैन हैं, तो आपको भी जान लेना चाहिये कि मोदी जी को खाने में क्या-क्या पसंद है।
जाहिर सी बात है कि मोदी जी गुजराती हैं, तो उन्हें तड़का लगा हुआ ढोकला और खांडवी कुछ ज्यादा ही पसंद होगा। उन्हें अपनी मां के हाथों का बनाया हुआ सभी कुछ पसंद है लेकिन उन्हें बादाम और पिस्ता श्रीखण्ड कुछ ज्यादा ही पसंद है। यहां पर हमने कुछ रेसिपीज़ के नाम दिये हैं, जिन्हें मोदी जी जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में। टेस्टी गुजराती दाल ढोकली बनाने की विधि

खिली हुई खिचड़ी
खिचड़ी तो लगभग हर घर में बनाई जाती है। यह डिश मोदी जी को काफी पसंद है।

ढोकला
यह एक लाइट स्नैक है जिसे काफी गुजराती पसंद करते हैं। आप इसकी रेसिपी हमारी साइट पर देख सकते हैं।

खांडवी
एक बड़ी ही क्लासिक टी टाइम स्नैक है। इसे राई और कड़ी पत्ते से छौंका जाता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर जाता है।

आम की चटनी
आम की मीठी और तीखी चटनी काफी लोगों को पसंद है , जिनमें से मोदी जी भी एक हैं।

बादाम और पिस्ता श्रीखण्ड
श्रीखण्ड खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। इसको खाते ही यह मुंह में पूरी तरह से घुल जाता है। इसमें पड़ा पिस्ता और बादाम मुंह में क्रंची एहसास देता है।



Click it and Unblock the Notifications
