Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जायकेदार कश्मीरी राजमा रेसिपी
कश्मीरी खाने का जायका जो एक बार चख ले, वह फिर इसे कभी नहीं भूलता। आज हम आपको कश्मीरी स्टाइल में राजमा की सब्जी बनाना सिखाएंगे, जो अन्य राजमा रेसिपी से अलग होता है।
कश्मीरी कुजीन की एक खास बात है कि उसकी तरी में दही का इस्तमाल बहुताय में होता है, जिसके कारण वह काफी गाढी होती है। इस राजमा रेसिपी में हम सूखे अदरक के पावडर का इस्तमाल करते हैं, जिससे खाने में स्वाद और तीखापन आता है।
तो अगर आपको आज कुछ हट के खाने का मन कर रहा हो, तो कश्मीरी राजमा बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये देखते हैं इसकी आसान सी रेसिपी -
सामग्री-
- राजमा- 1 1/4 कप
- प्रूाज- 1 बारीक कटी
- हींग पावडर- 1/8 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- अदरक पावडर- 1 चम्मच
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 2 चम्मच
- कश्मीरी गरम मसाला- 1 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- बटर/घी/तेल - 1 1/2 चम्मच
गरम मसाले के लिये सामग्री-
- बड़ी इलायची- 3
- छोटी इलायची- 3
- दालचीनी- 2-3 पीस
- लौंग- 2-3
- काली मिर्च के दाने- 1/2 चम्मच
इन सभी मसालों को पीस कर पावडर बना लें।
कश्मीरी राजमा बनाने की विधि-
- रातभर भिगोए हुए राजमा को सुबह धो कर साफ पानी में कुकर में डाल कर 3 सीटी आने तक तेज आंच पर पकाएं। उसके बाद आंच धीमी कर के 30 मिनट तक पकाएं।
- फिर प्रेशर निकल जाने के बाद पानी और राजमा को अलग अलग निकाल कर रख दें।
- एक कढाई में तेल या बटर डाल कर गरम करें, फिर उसमें हींग और जीरा डालें।
- कुछ देर के बाद इसमें कटी प्याज डाल कर हल्का भूरा होने तक उसे सौते करें।
- उसके बाद इसमें अदरक पेस्ट, अदरक पावडर और फेंटी हुई दही मिलाएं।
- इसे लगातार चलाती रहिये, नहीं तो दही फट सकता है।
- जब ते अलग होने लगे तब इसमें लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च, नमक और राजमा मिक्स करें।
- मसाले को अच्छी तरह से मिक्स कर के फिर लगभग 1 1/2 कप पानी मिलाएं। इसे उबालिये और आंच धीमा कर के 20-25 मिनट तक पकाइये।
- जब ग्रेवी गाढी होने लगे और राजमा पक जाए तब इसमें धनिया पावडर और गरम मसाला अच्छी तरह से मिक्स करें।
- ऊपर से बटर डालें और गरमा गरम चावल के साथ इसे सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
