Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
टेस्टी उपमा
Veg
oi-Staff
उपमा बहुती ही सादी और जानी मानी ब्रेकफास्ट रेसीपी है। इसे खाना जितना आसान है, बनाना भी उससे कहीं ज्यादा आसान है। साउथ इंडिया में उपमा नाश्ते के रूप में काफी हद तक पसंद किया जाता है। यहां पर उपमा दलिया से नहीं बल्कि रवा से बनाया जाता है। दलिया से बनाया गया उपमा काफी हेल्दी होता है क्योंकि इसमें बहुत सारा फाइबर होता है और कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती। तो इतना सब कुछ जान लेने के बाद आइये शुरु करते हैं उपमा बनाना।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
दलिया- 1 कप
गाजर- 1 कप
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1/2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पानी- 3 कप
विधि-
- दलिया को साफ पानी में धो लीजिये और 2 कप पानी में उबाल लीजिये। आंच को धीमा रखें और 5 मिनट के लिये पकाएं। जब दलिया हो जाए तब पानी छान कर एक किनारे रख दें।
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें और उसमें राई के दाने डालें।
- फिर तेल में कटी प्याज और हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट तक के लिये भूने।
- अब उसमें घिसी अदरक डाल कर 1 मिनट पकाएं।
- अब हरी मटर और कटी गाजर डाल कर पकाएं और बाद में दलिया, पानी और नमक डालें।
- प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाएं और 2 सीटी तक पकाएं।
- जब दलिया हो जाए तब प्रेशर कुकर की आंच बंद करें और कुकर की भाप निकल जाने के बाद ही उसे खोलें।
- सर्व करने से पहले इसपर कटी हरी धनिया छिड़के।
Comments
English summary
Upma: A Low Calorie Breakfast Recipe | टेस्टी उपमा
Story first published: Tuesday, May 7, 2013, 10:27 [IST]
Other articles published on May 7, 2013



Click it and Unblock the Notifications
