Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मैंगलोरियन स्टाइल में बनाइये वेज बिरयानी
Veg
oi-Staff
मैंगलौर कर्नाटक का एक बड़ा ही खूबसूरत शहर है, जो अरब सागर और विशाल पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। यहां के जायकेदार व्यंजनों की बात ही कुछ और है। अगर आप यहां की वेज बिरयानी खाएंगे तो उसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे।
आज हम मैंगलोरियल स्टाइल की वेज बिरयानी बनाएंगे, आपको कडी पत्ते, ताजा नारियल और अदरक लहसुन पेस्ट का ज्यादा इस्तमाल करना होगा। तो जिस दिन आप फ्री हों और आपके पास थोड़ा समय हो, तो मैंगलौर स्टाइल की वेज बिरयानी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। अब आइये देखते हैं इसकी बढियां रेसिपी...
VIDEO देख कर सींंखे हैदराबादी वेज बिरयानी बनाना

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
मेन सामग्री-
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 2 मध्यम आकार की प्याज, 100 ग्राम या 1 कप बारीक कटी प्याज
- 1 चम्मच बारीक कटी अदरक
- 1 गुच्छा कडी पत्ती
- 1 से 2 हरी मिर्च, बीच से कटी
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
- 1 कटा टमाटर
- 1 मध्यम आकार की गाजर
- 2 मध्यम आकार के आलू
- ⅓ कप हरी मटर
- 1 कप या 200 ग्राम बासमती चावल
- 2 कप पानी
पेस्ट बनाने के लिये सामग्री-
- ¼ ताजा घिसा नारियल
- 1 चम्मच कटी अदरक
- 1 चम्मच कटी लहसुन
- 3 से 4 सूखी लाल मिर्च
- ½ चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच खस खस
- 1 चम्मच साबुत धनिया
- 8 से 10 मेथी दाने
- 2 लौंग
- ½ इंच दालचीनी
विधि -
- सबसे पहले बासमती चावल को धो कर 30 मिनट तक के लिये भिगो कर रख दें।
- 30 मिनट के बाद चावल को छान कर किनारे रखें।
- तब तक के लिये सभी सब्जियों को काट कर किनारे रखें।
- अब हम मसाले का पेस्ट तैयार करेंगे, जिसके लिये सभी सामग्रियों को थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के मिक्सी में पेस्ट बनाएंगे।
- अब बिरयानी बनाने के लिये एक गहरे पैन में 2 चम्मच नारियल तेल में बारीक कटी प्याज डाल कर सौटे करें।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब उसमें आधा कप टमाटर, 1 चम्मच बारीक कटी अदरक और 1 गुच्छा कडी पत्ती डाल कर मिनट भर चलाएं।
- फिर 1 या 2 हरी मिर्च और ¼ चम्मच हल्दी पावडर मिलाएं।
- अब इन सभी चीजों को अच्छी तहर से चलाएं और जब टमाटर पक जाए और तेल अलग होना शुरु हो जाए, तब इसमें पिसा हुआ मसाला मिक्स करें।
- इसे चलाते हुए इसमें 2 कप कटी सब्जियां मिक्स करें।
- मिक्स करें, फिर चावल डालें।
- उसके बाद इसमें 2 कप पानी मिलाएं और ऊपर से स्वादअनुसार नमक मिक्स करें।
- अब पैन को ढंक कर उसे सील कर दें। आप इसके लिये aluminium foil या गीली किचन टॉवल या कॉटन की नैपकिन का प्रयोग कर सकती हैं।
- अब धीमी आंच पर इसे पकाएं। इसके लिये आकपो 20 मिनट लग सकते हैं।
- जब पैन से सारा पानी सूख जाए तब आंच बंद कर दें और 5 मिनट तक पैन को ऐसे ही ढंके रहने दें और फिर इसे सर्व करें।
- आप वेज राइस को गार्निश करने के लिये हरी धनिया का इस्तमाल कर सकती हैं।
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes rice recipe south indian dish राइस रेसिपी वेज रेसिपी साउथ इंडियन रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
