Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
टू मिनट में बने वेज सैंडविच
सुबह नाश्ते में या फिर शाम को जब भी तेज भूख लगी हो तो बस एक ही नाम याद आता है और वो है सैंडविच का। लेकिन कभी-कभार सैंडविच में ज्यादा समय लगने की वजह से यह आइडिया भी ड्राप करना पड़ता है। इसलिये आज हम आपको ऐसा वेज सैंडविच बनाना सिखाएंगे जो कम समय में ही बन जाता है। इसके बनाने के लिये केवल प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों का ही प्रयोग करना पड़ता है। आइये जानते हैं जल्द ही तैयार हो जाने वाले सैंडविच को बनाने की विधि-

सामग्री-
6 ब्रेड स्लाइस, आधा प्याज भुजिया नमकीन, 1 खीरा गोल कटा हुआ, 1 टमाटर गोल कटा हुआ, 1 प्याज गोल स्लाइस में कटा, 1 टमाटर गोल कटा हुआ, 100 ग्राम मक्खन, 2 चीज स्लाइस।
विधि-
ब्रेड के किनारे को चाकू से काट कर अलग कर दें। एक स्लाइस पर मक्खन लगाएं, उस पर प्याज और खीरे के गोल-गोल छल्ले रखें। ऊपर से मक्खन लगी हुई दूसरी स्लाइस लगा दें। तीसरी स्लाइस पर चीज स्लाइस लगाएं, उस पर नमकीन भुजिया डाल कर चौथा मक्खन लगा स्लाइस लगाएं। इसी तरह पांचवें स्लाइस पर मक्खन लगाएं, उस पर टमाटर के गोल-गोल टुकड़े रखें। इसके बाद ऊपर से मक्खन लगा छठा स्लाइस रख बंद कर दें। चीज या पनीर कद्दूकस कर उस पर बुरकें। तेज चाकू से टेढ़ा काट कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications