Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
टेस्टी वेजिटेबल 65 रेसिपी: चाइनीज स्टार्टर
वेजिटेबल 65 एक चाइनीज स्टार्टर रेसिपी है, जो कि सब्जियों और सोया सॉस को मिला कर बनाई जाती है। यह भारतीय सब्जियों और चाइनीज सॉस का एक बड़ा ही टेस्टी सा कॉम्बिनेशन है। इसको बनाने के लिये पहले क्रिस्पी और कंची वेजिटेबल बॉल्स को सॉस की ग्रेवी में डुबोया जाता है, तब जा कर यह स्टार्टर तैयार होता है। झटपट बनाइये चटपटे गोभी मंचूरियन
इसका नाम 65 इसलिये पड़ा क्योंकि यह सब्जियां पूरी 65 तरीके की विधियों से बनाई जाती हैं। लेकिन आज हम ने इसे अलग ट्विस्ट दे कर बनाया है। आपकी पूरी फैमिली इसे खाने के बाद इसका स्वाद कभी जिंदगी में नहीं भूलेगी। तो चलिये जानते हैं कि यह वेजिटेबल 65 रेसिपी कैसे बनेगी।

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
1 कप फूलगोभी
1/2 कप गोभी
1 मध्यम शिमला मिर्च
1/2 गाजर
2 उबले आलू
1 प्याज, कटा हुआ
1/2 चम्मच गाजर, घिसी हुई
1 चम्मच पत्ता गोभी, घिसी हुई
1 चम्मच अदरक, कटा हुआ
1 चम्मच लहसुन
2 हरी मिर्च
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच सोया सॉस
1/2 चम्मच लाल मिर्च की चटनी
1 चम्मच सिरका
1/12 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर
2 चम्मच मैदा
1 चम्मच कार्न फ्लोर
1/10 चम्मच लाल और नारंगी रंग का फूड कलर
गार्निशिंग के लिये पत्तेदार हरी प्याज
स्वाद के लिए नमक
तलने के लिये तेल
विधि-
- उबले आलुओं को मसल कर किनारे रख दें। एक कप में कार्नफ्लोर मिक्स करें और किनारे रखें। शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, गोभी और गाजर को चॉप कर लें। फिर इसमें नमक और काली मिर्च पावडर मिक्स कर दें।
- मसले आलू को इस सब्जियों के साथ मिक्स कर दें और अंडाकार शेप दे कर बॉल बना लें।
- अब एक कढ़ाई गैस पर चढा कर उसमें तेल गरम करें।
- एक कटोरे में मैदा लें और उसमें धीरे धीरे पानी मिक्स करें। घोल को पतला न होने दें।
- अब इस मिश्रण में वेजिटेबल बॉल्स को लपेटें और गरम तेल वाली कढ़ाई में सुनहरा होने तक तल लें।
- एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- कुछ ही देर के बार उसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- उसके बाद इसमें कटी अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें। साथ ही स्लाइस किया हुआ शिमला मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी डालें।
- आंच को तेज करें और उसमें इसे हल्का भूनें । फिर इसमे कार्न स्टार्च का घोल डालें।
- जैसे ही इसमें उबाल आने लगे, तब इसमें फ्राई बॉल्स, नमक और सॉस डाल दें। इसमें हल्का सा पानी और फूड कलर मिक्स करें।
- अब हरी पत्तेदार प्याज डाल कर इसे जल्दी से मिक्स करें और 2 मिनट तक भुनने के बाद इसे गरम-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
