Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
घर पर पार्टी है तो बनाएं वेजिटेबल काजू पुलाव
वेज काजू पुलाव काफी टेस्टी पुलाव रेसिपी है जिसे आप कभी भी किसी भी तीज-त्योहार या पार्टी आदि में बना सकती हैं। आज हम अपको वेज काजू पुलाव की आसान सी रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि हर किसी को पसंद आएगी।
यह काजू पुलाव ना केवल खाने में ही अच्छे लगते हैं बल्कि दिखने में भी बड़े सुंदर लगते हैं। इसमें प्याज, जीरा, सौंफ, इलायची और अन्य मसालों को मिश्रण डाला जाता है जिससे इसका स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। तो अब देर किस बात की आइये जानते हैं वेज काजू पुलाव बनाने की आसान सी रेसिपी।
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
मुंबई स्पेशल टमैटो पुलाव रेसिपी
सामग्री-
- बासमती राइस- 2 कप
- तेल- 2 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- काजू- मुठ्ठीभर या आधा कप
- तेज पत्ते- 2
- दालचीनी- 1 छोटी
- इलायची- 5
- सौंफ- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- प्याज- 1 बड़ी, स्लाइस की हुई
- हरी मिर्च- 4-5, बीस से चीरी हुई
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- टमाटर- 1 बड़ा
- फूल गोभी- 1/2 कप, कटी हुई
- बींस- 10 , चॉप की हुई
- आलू- 1
- शिमला मिर्च- 1/2 कटी हुई
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी- 3 कप
विधि -
- प्रेशर कुकर में तेल और बटर को एक साथ गरम करें। फिर उसमें काजू और सभी साबुत मसाले डाल कर गोल्डन होने तक सौते करें।
- फिर इसमें प्याज,हरी मिर्च डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक सौते करें1
- अब इसमें नमक और अदरक लहसुन पेस्ट डालें और चलाएं।
- फिर कटे टमाटर डाल कर इसे पकने तक चलाएं।
- अब सभी कटी सब्जियों को डाल कर मिक्स करें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
- जब इसमें चावल और पानी डालें।
- प्रेशर कुकर को ढंक दें और आंच को धीमा कर दें। 1 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
- जब कुकर से प्रेशर निकल जाए तब पुलाव निकाल कर रायते के साथ सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
