Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जैन रेसिपी: वेजिटेबल पुलाव
Veg
oi-Staff
जैन रेसिपी बनाने के लिये कुछ लोग बडे़ परेशान रहते हैं। इसे बिल्कुल सादे ढंग से बनाना पड़ता है जिसमें बिल्कुल भी लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं करना होता है। आज हम आपका दुपहर के खाने के लिये वेजिटेबल पुलाव बनाना सिखाएंगे जिसे बनाना बिल्कुल भी कठिन नहीं है। इसमें आपको खूब सारी हरी सब्जियां डालनी होंगी जैसे, शिमला मिर्च, फ्रेंच बींस, टमाटर और नींबू का रस। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिये आप पाव भाजी मसाला भी डाल सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि जैन रेसिपी में वेजिटेबल पुलाव किस तरह बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 3
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
2 कप चावल
200 ग्राम शिमला मिर्च
400 ग्राम टमाटर
300 ग्राम फ्रेंच बींस
4 चम्मच पाव भाजी मसाला
1 कप धनिया
2 चम्मच घी
हींग चुटकीभर
नींबू का रस- स्वादअनुसार
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- चावल को साफ पानी से धोने के बाद 20 मिनट के लिये भिगो दें। फिर उसे उबाल लें और पानी छान लें।
- एक पैन में घी गरम करें, उसमें हींग डाल कर गरम करें। फिर फ्रेंच बींस डाल कर हल्का फ्राई करें। उसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर फ्राई करे।
- अब टमाटर, पाव भाजी मसाला और नमक डाल कर मिक्स करें। फिर 10 मिनट के बाद उबले चावल डालें और ऊपर से नींबू का रस डाल कर कुछ देर मिक्स करें ।
- जब आपको लेगे कि चावल तैयार हो गए हैं तब उस पर कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Vegetable Pulao: Jain Recipe
Story first published: Thursday, September 12, 2013, 14:09 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2013



Click it and Unblock the Notifications
