Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
व्रत में बनाइये समा के चावल
नवरात्री की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें से कई भाई-बहन व्रत होगें। इस व्रत में हम बिना प्याज और लहसुन का खाना खाते हैं और चावल तो बिल्कुल भी नहीं खाते। आज हम आपको समा चावल बनाना सिखाएंगे। जिस चावल का हम उपयोग करेगें उसे, समा चावल या सामवत चावल कहते हैं। ये आकार में सामान्य चावलों से बहुत छोटे होते हैं। तो अगर आप हर नवरात्र पर एक ही तरह का फलाहार खाते खाते बोर हो गए हैं तो, इस बार टेस्टी फलाहार बनाइये, जो कि चावल की डिश है। अगर आपको मीठा खाने का मन है तो फिर इस चावल से आप खीर भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं कि समा का पुलाव यानी की समा के चावल कैसे बनते हैं।
कितनेल लोगों के लिये- 2 - 3
समय - 20 मिनिट

सामग्री -
संवा के चावल - 100 ग्राम(आधा कप)
पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
घी - 1 टेबल स्पून
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
काली मिर्च -3-4
लौंग -1-2
बड़ी इलाइची - 2
काजू - 10-12
बादाम - 8
किसमिस - 20
सेधा नमक - स्वादानुसार(आधा छोटी चम्मच)
विधि -
- सबसे पहले चावल को धो कर 20 मिनट के लिये पानी में भिगो दीजिये।
- उसके बाद सभी सूखे मसालों को दरदरा पीस लीजिये।
- एक बर्तन में 1 चम्मच घी गरम कीजिये, उसमें टुकडे़ किये हुए काजू, बादाम और किसमिस डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, और किनारे रख दीजिये।
- अब बचे हुए घी में जीरा, दरदरी काली मिर्च, लौंग, इलायची आदि डालिये और भूनिये। फिर इसमें पानी और सेंधा नमक डाल कर उबालिये।
- जब पानी उबल जाए तब इसमें समा के चावल डालिये और हल्की आंच पर पकाइये। इसमें काजू, बादाम और किसमिस भी डाल दीजिये।
- आपका पुलाव अब तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व कीजिये और नवरात्र का लुफ्त उठाइये।



Click it and Unblock the Notifications