Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
यम्मी बीटरूट डोसा रेसिपी
Veg
oi-Staff
बीटरूट यानी चुकंदर की सब्जी जो कि काफी स्वास्थ्य वर्धक होती है। आपको इसे हफ्ते में कम से कम एक बार जरुरी खानी चाहिये। यह आइरन और कैल्शियम से भरी रहती है। अच्छा होगा कि आप इससे डोसा तैयार करें। बीटरूट की सब्जी को मसाले के तौर पर डोसे के अंदर भरा जाता है और डोसा तैयार किया जाता है। आज कल बच्चे खाने में काफी नखरा करते हैं इसलिये आप उन्हें यह सेहतमंद सब्जी डोसे में भर कर खिला सकती हैं। आइये जानते हैं कि यह बीटरूट डोसा कैसे बनया जा सकता है। जानिये मैदा डोसा बनाने का तरीका
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- बीटरूट- 1 मध्यम (घिसा हुआ)
- आलू- 2 मध्यम अकार (पिसा हुआ)
- गाजर- 1 (बारीक घिसा)
- प्याज- 1
- अदरक- 1 चम्मच
- लहसुन- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 स्लाइस
- लाल मिर्च पावडर- चम्मच
- हल्दी पावडर- चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- उरद दाल- 1/2 चम्मच
- राई- 1/2 चम्मच
- करी पत्ते- मुठ्ठी भर
- तेल- तलने के लिये
विधि-
- सबसे पहले बीटरूट, गाजर और आलू को बडे़ पीस में काट कर प्रेशर कुकर में पानी और नमक डाल कर पका लीजिये। जब यह पक जाए तब इन्हें चम्मच दृारा मैश कर लीजिये।
- अब आपको मसाला बनाने की तैयारी करनी है।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डालें। उसके बाद उरद दाल डाल कर भूरा होने तक भून लें। उसके बाद इसमें कटी प्याज, लहसुन, अदरक और हरी प्याज डाल कर भूनें।
- इस के साथ उबली हुई पिसी सब्जियों को मिक्स करें। हाथों दृारा लाल मिर्च पावडर, हल्दी , कडी पत्ते और नमक डालें।
- इसे चलाएं और बाद में एक चौथाई कप पानी डालें।
- जब पानी सूख जाए तब डोसा बनाने की तैयार करें।
- तवे पर डोसे का घोल डालें, बीच में मसाला रखें और डोसे को बंद कर दें।
- तेल लगाना ना भूलें नहीं तो डोसा चिपक सकता है।
- आपका बीटरूट डोसा तैयार है, इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
