Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
टेस्टी मसाला इडली
साउथ इंडिया में इडली एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे यहां पर हर कोई पसंद करता है। सांभर के साथ खाई जाने वाली इडली बहुत ही पौष्टिक होती है और इसे खाने से वजन भी नहीं बढता। आज हम आपको मसाला इडली बनाना सिखाएंगे जो कि घर में बची हुई इडली से बनाया जाता है।
अक्सर जब घर में कोई भी डिश ज्यादा मात्रा में बन जाती है तो उसे फेका नहीं जाता और किसी न किसी तरीके से खा लिया जाता है। तो अगर सुबह की बनी इडली बच गई है और आप शाम को उसे खतम करना चाहती हैं, तो आप यह मसाला इडली बना सकती हैं।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
बची हुई इडली- 8
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1
प्याज- 1
टमाटर- 1
धनिया पत्ती- बारीक कटी
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
सौंफ पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- चुटकी भर
नींबू रस- 1/2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
राई- 1 चम्मच
कडी पत्ते- 12
विधि-
- एक बर्तन में तेल गरम करें, उसमें राई और कडी पत्ता डालें और चलाएं।
- फिर बीच से कटी हरी मिर्च और घिसी हुई अदरक डाल कर फ्राई करें।
- अब इसमें कटी हुई प्याज डज्ञल कर 4 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं। उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ और गरम मसाला मिलाइये।
- जब मसाला पक जाए तब इसमें कटे टमाटर डाल कर 5 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें हाथों से मसली हुई इडली डाल कर 2 मिनट तक मिक्स करें।
- फिर नींबू का रस डाल कर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
