सेजवान चिकन नूडल्‍स रेसिपी

चाइनीज डिश का अपना अलग ही स्‍वाद होता है। अगर आप वही रोज रोज भारतीय भोजन कर के बोर हो जाएं तो कभी कभार नूडल्‍स का टेस्‍ट लेने में कोई बुराई नहीं है। अब चाइनीज रेस्‍ट्रॉन्‍ट में जा कर बेकार के पैसे खर्च करने से अच्‍छा है कि आप घर पर ही सेजवान चिकन नूडल्‍स बना कर खाएं। अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं, तो हम आपको बताएंगे कि सेजवान चिकन नूडल्‍स बनाने की विधि। आप चिकन सेजवान चिकन नूडल्‍स को अपने साथ साथ अपने परिवार वालों को बना कर खिला सकते हैं। यह खाने में बड़ा ही टेस्‍टी होता है। तो आइये शुरु करते हैं सेजवान चिकन नूडल्‍स को बनाने की तैयारी। वेजिटेबल ग्रेवी मंचूरियन

Yummy Schezwan Chicken Noodles Recipe

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय - 10 मिनट

सामग्री-

  • हक्‍का नूडल्‍स- 4 कप उबले हुए
  • चिकन - 500 ग्राम उबला
  • लहसुन- 2 चम्‍मच
  • धनिया- 1 चम्‍मच
  • मिक्‍स वेजिटेबल- 3 कप गाजर, शिमला मिर्च, बींस और पत्‍ता गोभी
  • सेजवान सॉस- 1/2 कप
  • बींस स्‍प्राउट- 1/2 कप
  • टोफू- 1/2 कप
  • तेल- 2 चम्‍मच
  • तेल- 1 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-

  1. एक कढाई में तेज आंच पर तेल गरम करें, उसमें घिसा लहसुन को घिस कर डालें और उसे गोल्‍डन ब्राउन कर लें।
  2. फिर इसमें धनिया और कटी हुई सभी सब्‍जियां डाल कर 5 मिनट तक भूनें।
  3. उसके बाद उसमें चिकन पीस डालें और तब तक पकाएं जब तक कि उसमें सारा मसाला पूरी तरह से मिक्‍स ना हो जाए।
  4. फिर सेजवान सॉस डाल कर दो मिनट पकाएं।
  5. उसके बाद उबले नूडल्‍स, बींस स्‍प्राउट, टोफू और नमक डाल कर मिक्‍स करें।
  6. कुछ सेकेंड के लिये पकाएं और आंच को बंद कर दें।
  7. आपका चिकन सेजवान नूडल्‍स तैयार है।

Story first published: Tuesday, June 10, 2014, 11:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion