Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
लखनऊ का खास जाफरानी पुलाव
Veg
oi-Staff
जाफरानी पुलाव लखनऊ की खास राइस रेसीपी है। इसमें बासमती चावल का प्रयोग किया जाता है जिसको कई मसालों और केसर के घोल मे पकाया जाता है। इस प्रकार से यह जाफरानी पुलाव स्वाद में काफी लजीज हो जाता है। जाफरानी पुलाव को आप अपनी किसी भी स्वादिष्ट ग्रेवी के साथ खा सकते हैं।
मसालों के साथ साथ इसमें कई प्रकार के सूखे मेवे भी भून कर डाले जाते हैं। इस तरह से यह स्वादिष्ट तो हो ही जाता है और साथ में इसमें मुगलई टच भी आ जाता है। तो आइये जानते हैं जाफरानी पुलाव को बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप
केसर- 1 चम्मच
काजू- 1 चम्मच
बादाम- 2 चम्मच
किशमिश- 2 चम्मच
दूध- 1/3 कप
प्याज- 1
नमक- स्वादअनुसार
चीनी- 1 चम्मच
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
पुदीना पत्ती- 1 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
- थोड़े से गरम दूध में केसर मिला कर किनारे रखें।
- पैन में 1 चम्मच घी डाल कर धुला हुआ बासमती चावल डाल कर तब तक भूने जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे।
- अब पैन में केसर वाला दूध, पानी और नमक डालें और पैन को ढंक हल्की आंच पर 15 मिनट के लिये ढंक दें।
- अब दूसरे पैन में 1 चम्मच घी गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
- फिर चीनी डालें और पिघलाएं। उसके बाद उसमें कटे सूखे मेवे डाल कर मिक्स करें।
- जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तब ढक्कन ढांक कर पैन की आंच बंद कर दें।
- अब चावल चेक करें और देखे कि वह ठीक से पक गया है कि नहीं।
- फिर उसमें इलायची पाउडर डाले और बाद में रोस्ट किया हुआ सूखा मेवा और प्याज वाला मिश्रण डाल कर मिक्स करें।
- अब पुलाव में चॉप की हुई पुदीने की पत्ती डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
