Latest Updates
-
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान
ज़र्दा चावल बनाने की आसान विधि
Veg
oi-Staff
ज़र्दा, नाम एक उर्दू शब्द ज़र्द से लिया गया है, जिसका मतलब होता है पीला रंग। यही कारण है कि इस डिश का नाम भी ज़र्दा है क्योंकि इसका रंग पीला होता है। ढेर सारे मेवों तथा मिठायों से गार्निश किया हुआ ज़र्दा चावल, ईद के लिये सबसे बढियां डिश मानी जाती है।
READ: ईद की स्पेशल रेसिपीज़
जिन्हें मीठा खाने का शौक है, उन्हें यह मीठा चावल काफी पसंद आएगा। इसे बनाते वक्त आपको काफी सचेत रहना पड़ेगा। इस डिश को बनाने के लिये आप बासमती या सेला चावल का चुनाव करें, जिससे यह पकाते वक्त टूटे नहीं और खिल कर आए।
यह रंग बिरंगा चावल, घर में सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं टेस्टी ज़र्दा चावल बनाने की विधि क्या है।

तैयारी में समय - 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
कितनी प्लेट- 4 - 6
सामग्री-
- 250 ग्राम- बासमती या सेला चावल
- 1- चक्र फूल
- 3-4 - लौंग
- 1/4 कप - घी या तेल
- 3-4 हरी इलायची
- 200-230 ग्राम- शक्कर
- 2 चम्मच - बादाम
- 2 चम्मच - पिस्ता स्लाइस
- 2 चम्मच - किशमिश
- 2 चम्मच - ताजा या सूखा नारियल, बारीक कटा
- 100 ग्राम - मुरब्बा
- 100 ग्राम - खोआ, गुलाब जामुन या चमचम, इच्छाअनुसा
- 1 चम्मच - केवड़ा
- पीला या नारंगी फूड कलर - जरुरत अनुसार
विधि -
- चावल बनाने से पहले इसे एक या आधे घंटे के लिये पानी में भिगो लेना चाहिये। फिर इसका पानी निथार कर किनारे रख दें।
- फिर एक बड़े पैन में जरुरत अनुसार पानी डाल कर उसमें चक्र फूल, फूड कलर और लौंग डाल कर उबालें।
- उसके बाद इसमें भिगोया चावल पकने तक उबालें। फिर पानी निकाल कर इसे किनारे रख दें।
- गैस पर पैन चढ़ाएं और घी गरम करें। फिर उसमें इलायची डाल कर चलाएं।
- उसके बाद चावल, शक्कर, छिलका निकाला हुआ बादाम, पिस्ता, नारियल और किशमिश मिलाएं।
- आंच धीमी कर दें और ढक्कन लगा दें, जिससे शक्कर घुल जाए।
- कुछ देर के बाद आंच को तेज करें और ढक्कन हटा कर चावल को चलाएं।
- जब पानी सूख जाए, तब मुरब्बा डाल कर हल्की आंच पर पैन कवर कर के 10 मिनट तक पकाएं।
- अब आंच बंद कर दें और ऊप से केवड़े का पानी डाल कर मिक्स करें।
- ऊपर से खोआ, गुलाब जामुन और चमचम डाल कर गार्निश करें(इच्छाअनुसार)।
Comments
English summary
zarda rice recipe in hindi
Story first published: Thursday, July 16, 2015, 11:41 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2015



Click it and Unblock the Notifications