Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर बनाएं बेकरी से भी ज्यादा टेस्टी वाइन केक, यहां देखें रेसिपी
किसी भी खुशी के मौके पर जैसे बर्थडे, एनिवर्सरी, कोई खास दिन सेलिब्रेट करने के लिए केक जरूर शामिल करते हैं। वैसे तो मार्केट में आपको हर तरह का केक आसानी से मिल जाता है। लेकिन आज के समय में केक खरीद कर लाने से ज्यादा घर पर बनाने का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए बेकरी जैसा टेस्टी वाइन केक रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप घर पर जरूर ट्राई करें।

वाइन केक रेसिपी
सामग्री-
* मैदा - 2 कप
* बेकिंग पाउडर - 1 1/2 चम्मच
* बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
* नमक - 1/2 चम्मच
* अनसाल्टेड बटर - 1/2 कप
* चीनी - 1 कप
* अंडे - 2
* वेनिला अर्क - 1 चम्मच
* रेड वाइन - 1 कप
वाइन केक बनाने की विधि -
1. अपने ओवन को 350°F पर प्रीहीट कर लें और एक बंडल पैन या 9 इंच के गोल केक पैन पर बटर लगाकर चिकना कर लें और इस पर मैदा लगाएं।
2. अब एक मीडियम साइज के कटोरे में, आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ डालकरमिला लें।
3. अब एक बड़े मिक्सर बाउल में बटर और दानेदार चीनी को एक साथ मिलाकर हल्का और फूला होने तक फेंटें। आप इलेक्ट्रिक मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या लकड़ी के चम्मच से हाथ से फेंट सकते हैं।
4. इसके बाद अंडे को एक-एक करके फेंटें, जब तक कि वह अच्छी तरह घुल न जाए और फिर इसमें वेनिला अर्क मिलाएं।
5. अब रेड वाइन के साथ धीरे-धीरे सूखी सामग्री को बटर के मिश्रण में मिलाएं। लेकिन ज्यादा वाइन मिलाने से बचने की कोशिश करें।
6. इस तैयार बैटर को बटर लगाएं गए पैन में समान रूप से फैलाते हुए डालें।
7. प्रीहीट ओवन में लगभग 40 से 45 मिनट तक केक को बेक करें, या जब तक कि बीच में डाली गई टूथपिक साफ न निकल जाए तब तक इसे बेक करें।
8. अब केक को ओवन से निकालें और इसे पैन में लगभग 10 मिनट तक ठंडा होने दें। फिर, इसे पूरी तरह से ठंडा करने के लिए एक वायर रैक पर रखें।
9. एक बार जब केक ठंडा हो जाए, तो आप चाहें तो सजावट के लिए उस पर पाउडर चीनी छिड़क सकते हैं।
10. वाइन केक को काटें और व्हीप्ड क्रीम या वेनिला आइसक्रीम के एक टुकड़े के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
