Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
World Nutella Day 2024: आपको भी पसंद है न्यूटेला, मार्केट से नहीं बल्कि घर पर बनाएं, यहां जानें इसकी रेसिपी
Homemade Nutella Recipe : न्यूटेला का नाम लेते ही चॉकलेट लवर्स के मुंह में पानी टपकने लगता है। न्यूटेला चीज ही ऐसी है कि बड़े से लेकर बच्चे तक इसके दीवाने हैं। इसे ब्रेड पर लगाकर, पराठे में लगाकर या फिर किसी भी चीज के साथ लगाकर खाने से उसका टेस्ट दोगुना बढ़ जाता है। मार्केट में यह थोड़ा महंगा मिलता है इस वजह से लोग बेफिजूली की वजह से इसे खरीदने से झिझकते हैं।
अगर आप भी चॉकलेट और न्यूटेला लवर हैं, लेकिन आप इसे बार-बार बाजार से नहीं खरीदने से बचते हैं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं।

यह रेसिपी बनाने में बेहद ही आसान है और साथ ही आप इसे घर पर ही बिल्कुल मार्केट में मिलने वाला न्यूटेला बनाकर तैयार कर सकते हैं। घर में बच्चे भी बहुत चाव से इसे बनाकर खाना पसंद करेंगे। अगर आप भी इसी बनाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
न्यूटेला बनाने के लिए सामग्री
हेजलनट्स - 2 कप
चीनी - 1/2 कप
नारियल तेल - 2 चम्मच
वनीला एसेंस - 1 चम्मच
कोको पाउडर - 4 चम्मच
न्यूटेला बनाने की रेसिपी
- न्यूटेला बनाने के लिए सबसे पहले हेजलनट्स को अच्छे से भून
लें।
- इसके बाद उसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद इसको रगड़कर इसका छिलका निकाल लें। अब इन्हें
मिक्सी में डालकर गाढ़ा होने तक पीस लें।
- इसके बाद इसमें नारियल तेल को डालें और अच्छे से पीस लें।
- इसके बाद इसमें चीनी, वनीला एसेसं, कोको पाउडर को मिला लें।
- इस मिक्सचर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख
दें।
- आपका होममेड न्यूटेला बन कर तैयार हो चुका है।
- आप इसे कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
