Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Swiggy पर हुए 137 बिरयानी ऑर्डर, देखें पूरी लिस्ट

भारत में लोग खाने के बहुत शैकीन हैं। कई लोग तो उदासी में, खुशी में, गम में, हर चीज का अंत खाने से ही करते हैं। साल 2022 खत्म होने वाला है। स्विगी ने साल 2022 का अपना ईयर ट्रेंड्स रिपोर्ट जारी किया है। जिसमें उन्होने ये दिखाया है कि इस साल लोगों ने खाने में क्या चीजें सबसे ज्यादा ऑर्डर की है। बिरयानी और मसाला डोसे के लिए अपना प्यार लोगों ने 2022 में भी खुलकर दिखाया।
बिरयानी और मसाला डोसा ये दोनों ही आइटम इस साल भी स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाले फूड आइटम में शामिल हुए। लगातार सातवें साल भी बिरयानी स्विगी पर अपनी पोस्ट बरकरार रखने में कामयाब रहा। इस साल भी सबसे ज्यादा लोगों ने बिरयानी स्विगी से ऑनलाइन ऑडर किया। स्विगी के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक एक मिनट में 137 बिरयानी के ऑर्डर दर्ज किए गए हैं।
स्विगी ने अपने रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि, इस साल भी बिरयानी ने एक सेकंड में 2.28 बिरयानी ऑर्डर के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित करना जारी रखा। भारत के फूडीज ने इतालवी और कोरिया के लोकप्रिय विकल्पों के रूप में उभरते हुए विदेशी स्वादों को भी अपनी पसंद बनाई है। लोगों ने चाय से लेकर डिनर तक की डिलीवरी के लिए स्विगी इंस्टामार्ट का यूज किया है।
2022 में स्विगी पर ऑर्डर किये गए फूड्स की लिस्ट -
स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए फूड्स
1. चिकन बिरयानी
2. मसाला डोसा
3. चिकन फ्राइड राइस
4. पनीर बटर मसाला
5. बटर नान
6. वेज फ्राइड राइस
7. वेज बिरयानी
8. तंदूरी चिकन
सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले विदेशी फूड्स
1. इटालियन पास्ता
2. पिज्जा
3. मैक्सिकन बाउल
4. मसालेदार रेमन
5. सुशी
स्विगी पर ऑर्डर किए गए टॉप 8 स्नैक्स
1. समोसा
2. पॉपकॉर्न
3. पाव भाजी
4. फ्रेंच फ्राइज़
5. गार्लिक ब्रेड स्टिक्स
6. हॉट विंग्स
7. टैको
8. क्लासिक स्टफ्ड गार्लिक ब्रेड
सबसे ज्यादा ऑर्डर किये गए टॉप 10 स्वीट्स
1. गुलाब जामुन
2. रसमलाई
3. चोको लावा केक
4. रसगुल्ला
5. चोकोचिप्स आइसक्रीम
6. अल्फांसो मैंगो आइसक्रीम
7. काजू कतली
8. टेंडर कोकोनट आइसक्रीम
9. डेथ बाई चॉकलेट
10. हॉट चॉकलेट फज
स्विगी के मुताबिक साल 2022 में, पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा नए रेस्तरां और क्लाउड किचन स्विगी से जुड़े। और लोगों तक अपने रेस्तरां का टेस्ट पहुंचाया।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
