Latest Updates
-
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल -
National Mango Day 2026: क्यों है आम फलों का राजा? जानें इसके खाने के 6 जबरदस्त फायदे -
National Flag Adoption Day: तिरंगा कब और कैसे बना राष्ट्रध्वज, किसने किया था डिजाइन? जानें पूरा इतिहास -
World Brain Day 2026: दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय, बुढ़ापे तक रहेंगे एक्टिव
बसंत पंचमी के दिन क्यों बनाया जाता हैं पीले चावल, जानें केसर भात की रेसिपी
बसंत पंचमी इस साल 5 फरवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पीले वस्त्र पहने जाते हैं। साथ ही घर में पीले रंग का भोजन बनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन घर में पीले चावल जिसे मीठा भात कहा जाता है। पीले चावल के लिए केसर का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं बसंत पंचमी के दिन पीले चावल क्यों बनाया जाता है? चलिए जानते हैं मीठे चावल बनाने की रेसिपी।

पीले चावल बनाने की रेसिपी
सामग्री
एक कप चावल
स्वादनुसार चीनी
पांच कप पानी
केसर
3 से 4 चम्मच घी
लौंग
काजू
बादाम
तेजपत्ता
हरी इलायची

विधि
पीले चावल बनाने के लिए सबसे पहले आधा कटोरी पानी में केसर भिगोकर रख
लें। इसके बाद चावल को अच्छे से साफ करके पानी में भिगो कर 30 मिनट के
लिए रख दें।
- पैन में घी डालें और इसमें तेजपत्ता, इलायची, काजू और बादाम डालकर
अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें चावल डालें। 2 मिनट तक चावल को
भूनें।
- चावल में पानी डालकर चावल को पकने दें। चावल के पकने के बाद चावल को
छानकर निकाल लें।
- एक बार फिर पैन लें इसमें घी डालकर घी को गर्म कर लें।
- गर्म घी में चीनी डालकर चाशनी बना लें।
- इस चाशनी में चावल और केसर का पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब
तक सारा पानी सूख ना जाए चावल को फ्राई करते रहें।
- काजू, बादाम डालकर चावल को गार्निश करें। आपका केसर भात बनकर तैयार
है।

ध्यान दें- मीठे चावल में कलर के लिए केसर का ही इस्तेमाल करें। बाजार में मिलने वाला कलर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
बसंत पंचमी के दिन क्यों पीले चावल बनाएं जाते
हैं
बसंत पंचमी के दिन पीला रंग के कपड़े और पीले रंग का भोजन करना बेहद
शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्तवी की पूजा की जाती है।
हिंदू धर्म के अनुसार मां सरस्तवी को पीले चावल बहुत ही पसंद है। ऐसे
में मां को प्रसन्न करने करने के लिए पीले चावल का भोग लगाया जाता है।
आप भी मां को प्रसन्न करने के लिए पीले चावल बना सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications