Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
Republic Day Special: 26 जनवरी को घर पर बनाएं ये 3 हेल्दी और टेस्टी Tricolor रेसिपी
26 जनवरी का दिन हर देशवासी के लिए बेहद ही खास होता है और इस दिन को हर भारतवासी बेहद ही हर्षोल्लास से मनाता है। लेकिन जब भी किसी सेलिब्रेशन की बात हो और खाने का नाम ना आ आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। गणतंत्र दिवस के दिन लोग ध्वजारोहण करते हैं और इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग तरह की रेसिपीज बनाते हैं। जब गणतंत्र दिवस की बात हो तो ट्राइकलर रेसिपीज बनाना यकीनन एक अच्छा आइडिया है।
ट्राइकलर रेसिपीज ना केवल आपके टेस्ट बड को एक ट्रीट देंगे, बल्कि आपके खाने में एक देशभक्ति का स्पर्श भी जोड़ देंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ट्राइकलर रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप गणतंत्र दिवस 2024 के खास मौके पर बना सकते हैं-

1. ट्राइकलर ढोकला
ढोकला एक बेहद ही लाइट स्नैक है और गणतंत्र दिवस पर आप ट्राइकलर
ढोकला बना सकते हैं।
तैयारी का समय- 8-10 घंटे
पकाने का समय- 20-30 मिनट
आवश्यक सामग्री-
• चावल- 1/2 कप
• धुली उड़द दाल- 2 1/2 बड़े चम्मच
• खट्टा दही- 3/4 कप
• बेसन- 1 कप
• हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
• तेल- 2 बड़े चम्मच
• नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
• सोडा बाइकार्बोनेट- 1/4 चम्मच
• नमक स्वाद अनुसार
• ताजा धनिये की पत्तियां
• ताज़े पुदीने की पत्तियां
• हरी मिर्च 4-6
• चीनी- 1 चम्मच
• सरसों के बीज- 1 चम्मच
• नारियल- 1/2 कप
ट्राइकलर ढोकला बनाने का तरीका-
• सबसे पहले सफेद ढोकला के लिए चावल और उड़द दाल को दरदरा पीस
लें।
• अब आप पाउडर को एक कटोरे में लें और इसमें दो बड़े चम्मच दही और तीन
चौथाई कप गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। अब आप इसे आठ से दस घंटे
के लिए फरमेंट होने दें।
• अब खमन ढोकला के लिए एक कटोरे में बेसन और हल्दी पाउडर लें। बचा हुआ
दही और लगभग तीन चौथाई कप गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे
तीन से चार घंटे के लिए फरमेंट होने के लिए अलग रख दें।
• एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें एक राउंड रिंग रखें अब फरमेंटेड
सफेद ढोकला बैटर लें और इसमें आधा चम्मच तेल, आधा चम्मच नींबू का रस
और एक चौथाई चम्मच सोडा बाइकार्बाेनेट का मिश्रण डालें और अच्छी तरह
मिलाएं। नमक डालकर इसे मिक्स करें।
• एक स्टीमर में पानी गर्म करें। एक थाली को चिकना करें और उसमें सफेद
ढोकला बैटर आधा भरा होने तक डालें। इसे पैन में रिंग पर रखें।
• इसे स्टीमर में रखें, अब ढककर पांच मिनट तक स्टीम करें। धनिया
पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक, चीनी
को एक साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
• एक छोटे कटोरे में बचा हुआ नींबू का रस, आधा चम्मच तेल और हल्दी
पाउडर मिलाएं। बचा हुआ सोडा बाइकार्बोनेट डालें और मिक्स करें।
• इसे खमन बैटर में डालकर मिला लें। सफेद ढोकला को स्टीमर से निकालें
और उस पर हरी चटनी की एक थिक लेयर फैलाएं।
• खमन बैटर को चटनी की परत के ऊपर डालें और दस से बारह मिनट या पकने
तक फिर से भाप में पकाएं।
• तड़का लगाने के लिए पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें और उसमें राई
डालें. जब बीज चटकने लगे तो तड़के को तिरंगे ढोकले के ऊपर डालें।
• इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें और ऊपर से हरा धनिया और नारियल का
बुरादा डालकर सजाकर सर्व करें।

तिरंगे का रायता
अगर आप खाने के साथ एक ट्राइकलर रेसिपी सर्व करना चाहते हैं तो ऐसे में तिरंगे का रायता बनाया जा सकता है।
तैयारी का समय- 15-20 मिनट
पकाने का समय- 10-15 मिनट
आवश्यक सामग्री-
• ठंडी गाढ़ी दही- 1 1/2 कप
• गाजर- 1 मध्यम
• आलू उबालकर छिला हुआ- 1 मीडियम
• खीरा छिला हुआ- 1 छोटा
• स्प्रिंग अनियन- 1
• नमक स्वाद अनुसार
• लाल मिर्च पाउडर- एक चुटकी
• काली मिर्च पाउडर- 2 चुटकी
• पालक के पत्ते उबले हुए
• ठंडा दूध- 1/4 कप
ट्राइकलर रायता बनाने का तरीका
• सबसे पहले गाजर को चॉपर में डालें और काट लें।
• साथ ही, आलू को छोटे क्यूब्स में काट लीजिए।
• साथ ही, खीरे को छोटे क्यूब्स में भी काट लें।
• स्प्रिंग अनियन को भी काट लें।
• बाद में सजावट के लिए थोड़ा सा गाजर, आलू और पालक बचाकर रखें।
• अब एक बाउल में हरे प्याज़ और आलू को मिला लें। दूसरे कटोरे में गाजर
और तीसरे कटोरे में खीरा डालें। तीनों कटोरों में नमक डालें।
• गाजर में लाल मिर्च पाउडर, खीरे और आलू में काली मिर्च पाउडर
मिलाएं। खीरे में पालक डालकर मिला दीजिए।
• दही को फेंटें, साथ ही दूध डालें और चिकना होने तक फेंटें। तीनों
कटोरों में बराबर मात्रा में दही डालें और अच्छी तरह मिला लें।
• तीनों को अलग-अलग शॉट ग्लास में डालें।
• गाजर के रायते को गाजर से, आलू के रायते को आलू से और पालक के रायते
को पालक से सजाएं।
• इसे ठंडा करके सर्व करें।

तिरंगा सैंडविच
अगर आप गणतंत्र दिवस पर कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो आपको तिरंगा
सैंडविच बनाया जा सकता है। यह काफी कम समय में तैयार हो जाता है।
कुल समय- 20 मिनट
आवश्यक सामग्री-
• 4 ब्रेड स्लाइस, किनारे हटाए हुए
• आधा कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
• आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर
• 1 कप मेयोनीज़
• 2 बड़े चम्मच शेज़वान सॉस
• 2 बड़े चम्मच पुदीने की चटनी
• नमक स्वाद अनुसार
• 2 बड़े चम्मच मक्खन
तिरंगा सैंडविच बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस की हुई पत्तागोभी, गाजर,
मेयोनीज और नमक डालें।
• मिश्रण को तीन अलग-अलग मिश्रण कटोरे में डालें।
• एक में शेजवान सॉस और दूसरे में पुदीने की चटनी डालकर अच्छी तरह
मिला लें।
• तीसरा मिश्रण का कटोरा सादा रखें।
• अब ब्रेड के पीसेसे लीजिए, हर टुकड़े पर मक्खन लगा लीजिए।
• इसमें पुदीने की चटनी का मिश्रण लगाएं. समान रूप से फैलाएं।
• ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें। मक्खन लगे भाग को ऊपर की ओर रखें।
• इस ब्रेड स्लाइस पर सादा मिश्रण डालकर फैलाएं।
• इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें और उस पर शेजवान का मिश्रण
फैलाएं।
• अब इसे ब्रेड स्लाइस से ढक दें।
• इसे दो टुकड़ों में काटें।
• आपका तिरंगा सैंडविच बनकर तैयार है। इसे सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
