Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अपने बॉयफ्रेंड से शादी के बारें में बात करने के लिए इन 10 तरीकों को आजमाएं
जब आप ऐसा लगने लगता है कि आपका पार्टनरन में आपके लाइफ बनने की सारी खूबियां हैं तब आप अपने पार्टनर से इस बारें में बातचीत करने की प्लानिंग करने लगती हैं, कि इस संबंध में उससे कैसे और किस तरह से बात करनी है। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बारे में बातचीत करना काफ रोमांच से भरा और नर्वस कर देने वाला भी होता है। लेकिन इन सब के साथ एक खुशी का अहसास आपके साथ होता है। आपके मन में थोड़ा डर भी होता है, कि आपके पार्टनर का इस पर रिएक्शन क्या होगा। लेकिन विवाह की चर्चा करने से आपको अपने फ्यूचर के लिए एक-दूसरे की एक्सपेक्टेशन और टार्गेट्स के बारें में भी समझने में हेल्प हो जाती है। यहां पर हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी बातचीत के तरीके और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए निगेटीविटी को खत्म कर आगे बढ़ सकते हैं-

शादी के लिए पार्टनर को संकेत दें-
- अगर आप सीधी तरह से बात करने में हिचकिचा रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर को शादी के लिए इशारे देने चाहिए। आपको इशारे देने के तरीके यहां बता रहे हैं-
- आप अपने कॉमन दोस्तों से इस बारें मे बात करें और उनको आपके पार्टनर से इस संबंध में बातचीत करने के लिए कहें कि उसका इस बारें में क्या इरादा है।
- शादी के बारें में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें और उससे उस बारें में अपना कमेंट लिखने को कहें।
- अपने पैरेंट्स की बातचीत को बीच में लाकर उसे बताएं कि आपके माता-पिता आपकी शादी के बारें में सोंच रहे हैं। फिर आप अपने रिलेशन के भविष्य को लेकर बात करें।
- लेकिन अगर आप शादी के बारे में सीधी बातचीत करें तो ये ज्यादा बेहतर है आपके लिए। आप ईमानदारी से सवाल करें और उससे ईमानदारी से जवाब देने के लिए पूछें।

अपने पर्सनल टार्गेट के बारे में बातचीत करें
आप अपने पार्टनर से शादी के के बारे में चर्चा करते समय, अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं पर जरूर बात करें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे की प्रायोरिटी को समझने में मदद मिलेगी, साथ ही ये भी समझ आएगा कि आप दोनों ही एक दूसरे से भविष्य में क्या उम्मीद रखते हैं।
खुले दिमाग से बात करें
आपको अपने पार्टनर के साथ शादी को लेकर बातचीत करते वक्त एक ओपन माइंडेड होकर बात करें। आपको ये जानना और समझना होगा कि प्यूचर में आप दोनों क्या चाहते हैं। लचीलापन और समझौता करने के लिए तैयार होना भी महत्वपूर्ण है।

धार्मिक या आध्यात्मिक विश्वासों पर बात करें
आप अपने धार्मिक या आध्यात्मिक विश्वासों, राजनीतिक विचारों और आप अपने व्यक्तिगत लाइफ के बारें में भी बातचीत बहुत जरूरी है। इस पर भी चर्चा जरूर करें। क्योंकि ये सारे एक ऐसे मुद्दे हैं जहां पर आपको समझौता और आपसी समझ की जरूरत पड़ती है।
आपको शादी की प्लानिंग, शादी में होने वाले खर्च, शादी के बाद वाले खर्चे, प्लानिंग के बारें में भी बात करनी जरूरी है।
यहां बताई गये सारे प्वाइंट्स पर आप अपने पार्टनर से जरूर चर्चा करें ।



Click it and Unblock the Notifications
