Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
12th Fail Love story: एक I Love You ने बदली थी IPS मनोज कुमार की जिंदगी, सुने रियल लाइफ के रोमांटिक किस्से
12th Fail IPS Manoj Sharma Love story: कहते हैं ना हर कामयाब पुरुष के पीछे एक स्त्री का हाथ जरुर होता है। इस बात का अंदाजा आपको भी फिल्म '12वीं फेल' देखकर हो गया। अगर सच्चा साथ मिल जाए तो आप बड़ी सी बड़ी मुश्किल को पार कर लेते हैं। 12 वीं फेल भी एक ऐसी ही अविश्वनीय काहानी हैं।
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' फिर चर्चा में है।

सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म ने OTT पर दर्शकों को अपना मुरीद बना रही है फिल्म की स्टोरी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ और उनकी बॉयोग्राफी 12th Fail पर बेस्ड है। फिल्म में उनकी रियल लाइफ स्ट्रगल, लव और सक्सेस स्टोरी को दिखाया गया है।
कहां से आते हैं मनोज शर्मा?
ये कहानी है चंबल में रहने वाले मनोज की, जो बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता की नौकरी चली जाती है, क्योंकि पिता ईमानदार हैं। घर में खाने तक के लाले हैं। मनोज 12वीं में फेल हो जाता है, लेकिन यहीं से उन्हें ये भी पता चला कि कोई तो अफसर है जो प्रिंसिपल से भी बड़ा होता है। यहां से उनके अंदर IPS बनने का सपना जिंदा होता है।
यूपीएससी कोचिंग में हुई थी श्रद्धा जोशी से मुलाकात
यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए वो दिल्ली के मुखर्जी नगर पहुंचते हैं। कोचिंग के दौरान उन्हें उत्तराखंड की रहने वाली श्रद्धा जोशी से प्यार हो गया। दोनों की प्रेम कहानी में असल मोड़ तब आया जब मनोज लगातार तीन प्रयासों में असफल रहे और श्रद्धा जोशी का पीसीएस में सेलेक्शन हो गया और वो डिप्टी कलेक्टर बन गई थीं।
संघर्ष करके गुजारे दिन
उन्होंने अपनी किताब 12th फेल में एक ऑटो रिक्शा चालक के रूप में अपने जीवन की अनेक घटनाएं बताई हैं। मनोज पर अपने परिवार को भी सहारा देने का काफी दबाव था। उनके घर में छत तक नहीं थी। यह कल्पना करना कठिन है कि ऐसी परिस्थितियों में कोई व्यक्ति एक दिन प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना कैसे देख सकता है। अपनी तैयारी के दिनों में, वह भिखारियों के साथ, मंदिरों में सोते थे, और गुजारा करने के लिए अमीर लोगों के कुत्तों को टहलाते थे।

बस आईलव यू कहते ही बदल गई किस्मत
श्रद्धा जोशी के घरवाले इस रिश्ते के विरोध में थे। साथ ही श्रद्धा भी समझ चुकी थीं कि मनोज को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कोई बड़ी चुनौती देनी पड़ेगी। तभी मनोज ने श्रद्धा से कहा कि अगर वह हां कर देंगी तो वह दुनिया बदल देंगे और सच में ऐसा ही हुआ भी। श्रद्धा ने मनोज को आई लव यू टू कहा और मनोज ने अपने चौथे प्रयास में 121वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। 2007 में श्रद्धा जोशी भी यूपीएससी परीक्षा पास कर आईआरएस ऑफिसर बन गईं।
श्रद्धा के लिए सीखा चाय बनाना
मनोज शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि श्रद्धा जोशी का नाम और शहर सुनकर ही इम्प्रेस हो गए थे। उन्होंने कहा, उसी दिन मैं समझ गया था कि इनके बारे में कुछ खास बात है और मेरे मन में धीरे-धीरे श्रद्धा के लिए फीलिंग्स आने लगी थीं, लेकिन श्रद्धा ने मना कर दिया तो मनोज ने सोचा वो किसी भी तरह श्रद्धा को मनाएंगे। मनोज शर्मा ने आगे ये भी बताया कि उन्होंने सिर्फ श्रद्धा के लिए चाय बनानी सीखी थी, क्योंकि उन्हें लगा श्रद्धा पहाड़ी इलाके से आती है और पहाड़ी लोगों को चाय बहुत पसंद होती है।
टास्क मास्टर बन गई थी श्रद्धा
धीरे-धीरे समय के साथ श्रद्धा और मनोज की दोस्ती गहरी होने लगी और आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा बताते हैं, श्रद्धा मनोज की टास्क मास्टर बन गई थीं उन्होंने उनकी पढ़ाई में उन्हें बहुत हेल्प की और खाली रजिस्टर दिलवाए जिससे मनोज की लेखन शैली में सुधार आए।
अब दोनों की यहां हैं पोस्टिंग
इस समय मुंबई में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर मनोज कुमार शर्मा को लोग पुलिस विभाग का 'सिंघम' कहकर भी बुलाते हैं। उनकी पत्नी बन चुकी श्रद्धा जोशी इन दिनों महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सचिव हैं।



Click it and Unblock the Notifications