Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या है इस बार का वेलेंटाइन कलर कोड ड्रेस

वेलेंटाइन डे का दिन आज किसी की भी जिंदगी बदल सकता है। तो दोस्तों अगर आप भी अपना दिल किसी को दे बैठे हैं तो जरुरत है कलर कोड की। जी हां, आप समझे नहीं कि कलर कोड क्या होता है। कलर कोड सबसे आसान तरीका है अपने प्रेमी या प्रेमिका को यह बताने का की आप उनसे आज के दिन क्या कहना चाहते हैं। और यह काम करेगा आपका कलर कोड ड्रेस।
यानी की अगर आप किसी लडकी को पसंद करते हैं तो खुद गुलाबी रंग का कपड़ा पहन कर उसको यह इशारा दें कि आप उन्हें पसंद करते हैं और क्या वह हमेशा के लिए आपकी वेलेंटाइन बनने को तैयार हैं।
मान लीजिए यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं और आप दूसरों को यह संकेत देना चाहते हैं कि वह आपको वेलेंटाइन पर प्रपोज़ न करें तो आप इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहल लीजिए। इससे वह आपका संकेत खुद ही समझ जाएगें और आपके आस पास भी नहीं फटकेगें। इसी तरह अगर आप किसी को मन ही मन चाहते हैं पर हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं किसी को कहने की तो इस दिन नीले रंक की पोषाक पहने। इसका मतलब होता है कि आप किसी रिश्ते में पड़ना चाहते हैं, और इसलिए जो भी व्यक्ति आपसे प्यार करता होगा वह इस मौके का फायदा जरुर उठाने की सोचेगा।
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार-मुहब्बत से दूर भागते हैं और अगर उन्हें कोई अपने मुहब्बत का इज़हार कर भी दे तो वह उदास हो जाते हैं। तो इसलिए आप आज के दिन काले रंग का कपड़ा पहन सकते हैं और बता सकते हैं कि आप किसी भी प्रकार के प्यार में कोई रुची नहीं लेते। प्यार में धोखा मिलना तो आम बात है इसलिए अगर आप दुखी हैं और दूसरों को यह बात बताना चाहते हैं तो पीले रंग का कपड़ा पहने। अब चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इस बार का कलर कोड-
वेलेंटाइन डे कलर कोड ड्रेस
गुलाबी - प्यार का प्रस्ताव रखने जा रहे हैं।
नारंगी - पहले से ही प्यार में हैं।
नीला - रिश्ते के लिए स्वागत है।
काला - प्यार में कोई रुची नहीं है।
पीला - प्यार में धोखा मिल चुका है।
हरा - प्यार स्वीकार कर चुके हैं।
लाल - पहले से ही बुक हो चुके हैं।
सफेद - प्यार में हैं भी और नहीं भी।



Click it and Unblock the Notifications
