Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे उभरे सगाई के टूटने के दर्द से
टूटी हुई सगाई के दर्द से उभरना बहुत आसान नहीं है-आपके सारे सपने, उम्मीदे और भावी जीवन की इच्छाएँ एक पल में टूट जाती हैं। भले ही अब तक, यहाँ वहाँ ब्राइडल मैगजीन बिखरी पडी हों, अलमारी में शादी का जोडा या सूट टंगा हो, और आमंत्रण पत्र किसी को भी भेजे ना गए हों। यह लेख आपको सगाई के टूटने के दर्द से उभरने के कुछ सुझाव देगा कि कैसे इस सदमे से उभरे और अपने लिए नए और सुंदर भविष्य की आशा के साथ आगे बढें।
यह ना सोचें कि आप कभी भी उनसे बेहतर "लड़का या लड़की" नहीं ढूँढ पाएँगे। आप जरुर ढूँढ पाएँगे, पर ऐसा प्रतीक होता है कि वह अभी नहीं होगा। अपने आप को किसी भी रुप में अयोग्य ना माने और इस प्रलोभन पर क़ाबू पाएँ। यह एक ऐसी परिस्थिति है, जहाँ दो लोग एक दूसरे के लिए तैयार नहीं हैं ना कि केवल आप उनके लिए तैयार नहीं है।

1. यादगार चीजों को हटा दें
हर वो चीज, जो आपको आपके मंगेतर की याद दिलाए उसे अपने परिवेश से निकाल दें। यह अपने जीवन में आगे बढने के लिए बहुत जरुरी है। आप चाहें, तो इन चीजों को कहीं फेंक दे, या किसी डिब्बे में डालकर कहीं रख दें।

2. भावनओं को बहने दें
कुछ दिनों के लिए अपने दुःख में डूब जाए और आँसूओं से अपनी भावनाओं को बाहर निकालें। एक समय सीमा पर इस दर्द से बाहर आएँ और अपने नए जीवन की शुरुआत करें। हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है, यही जीवन का नियम है, इस दुनिया का औऱ संपूर्ण जगत का भी।

3. दूसरों को बताएँ
अपने आपको संभालने के बाद, शादी ना होने की ख़बर उन सब तक पहुँचा दें जिन्हें शादी के बारे में पता हो। यह जितना जल्दी हो जाए उतना ही अच्छा होगा, ताकि अन्य सुविधाएँ रद्द कर, उपहार लौटाए जा सकें। अगर, आपके पास उनके दिये गए उपहार हैं, तो उन्हें सही समय पर "धन्यवाद" कहते हुए लौटा दें।

4. उनके साथ समय बिताएँ, जिन्हें आपकी परवाह हो
उनके साथ रहें जो आपको सहारा दें, प्यार करें और आप से दुलार करें। ऐसे समय में, शायद आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिले, जो अपने जीवन में कुछ इसी तरह के अनुभव से गुजरा हो जिसे अब आप गुजर रहें हैं। उनके साथ दोस्ती बढाएँ, वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं, और अपने सामने इस तरह का जीता जागता सबूत पा कर आप कुछ अच्छा मेहसूस करें।

5. एक ब्रेक लें
अकेले या किसी मित्र के साथ से कहीं दूर घूमने चले जाएँ। इन यादों को भूलाने के लिए कुछ अलग, रोमांचक या अनोखा कार्य करें। यह ब्रेक आपके लिए काफी लाभदायक होगा। इन चीजों से दूर, अपने आपको केवल शांत और संतुष्ट रखें।

6. सीखें, माफ करें और आगे बढें
एक दूसरे को दोष देने के बजाय एक दूसरे को माफ करें।

7. अपनी सगाई की अंगूठी लौटादें
अपनी सगाई की अंगूठी लौटाना एक समझदारी भरा निर्णय होगा। इसे अपने पास रखने से आप दुखी होंगे और इसे बेचकर आप दोषी मेहसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
