Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
थोड़ी सी जलन बढ़ा सकती है रिश्ते की गर्माहट को
किसी के प्रति इतना प्यार हो कि आपको किसी से जलन होने लगे, ये दर्शाता है कि आप उन्हें कितना प्यार करती हैं और वो भी आपको कितना प्यार करते हैं।
प्यार भरे रिश्ते में कई बार जलन करना अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन आपको एक सीक्रेट बताते हैं: किसी से प्यार करते हुए उसके लिए किसी और से जलन करना, आपके प्रति उस इंसान का प्यार बढ़ाने के लिए काफी है। जी हां, अगर आपके पति को अक्सर महिलाओं या लड़कियों के साथ काम करना पड़ता है तो आप कुछ हद तक जलन फील कर सकती हैं और इसके बारे में उन्हें बता भी दें, लेकिन कभी शक न करें। इससे आप दोनों का प्यार हमेशा बरकरार रहेगा।
परन्तु इसके लिए जरूरी है कि आप और आपके पति या पार्टनर दोनों ही लाइट मूड और मिज़ाज के होने चाहिए वरना बात बिगड़ भी सकती है। जब दो लोग प्यार करते हैं तो उनके बीच किसी तीसरे के आने पर जलन होना स्वाभावित है और ये कई बार दिक्कत भी करता है। लेकिन पार्टनर को जब पता चलता है कि आप जलती हैं तो वो आपको लेकर ज्यादा कर्न्सन रहते हैं और प्यार से छेड़छाड़ करते रहते हैं।
एक अच्छे रूप में जलन दर्शाना और करना दोनों ही सही हैं। इससे रिश्ते की गर्माहट बढ़ जाती है।

जलन प्यार की याद दिलाता है-
किसी के प्रति इतना प्यार हो कि आपको किसी से जलन होने लगे, ये दर्शाता है कि आप उन्हें कितना प्यार करती हैं और वो भी आपको कितना प्यार करते हैं।

लव लाइफ में लाये स्पार्क -
एक फेज़ के बाद लव लाइफ बोरिंग हो जाती है और ऐसे में जलन आपके पार्टनर के साथ फ्लर्ट करने का एक अच्छा तरीका है। जलन करते हुए आप अपने पार्टनर की खिंचाई और उनसे अपने प्यार का इज़हार भी कर सकती हैं। डल और बोरिंग रिलेशन में जान आ जाती है।

खुद को विकसित करने में सहायक -
किसी से जलन करने का मतलब है कि वो आपके कुछ बेहतर है तभी आप असुरक्षित महसूस करने लगी। ऐसे में खुद को विकसित करें और जलन से छुटकारा पाएं।

जलन को मोटिवेशन में बदलें
किसी से जलन होना आपको असुरक्षित बना देता है और इस चक्कर में आप बेहतर पार्टनर बनने की कोशिश में लग जाते हैं। इस वजह से आपमें जो दोष या कमी होती है आप उन चीजों को नोटिस करके खुद को बेहतर बनाते हैं। अपनी इस जलन को मोटिवेशन में बदलकर खुद को सेल्फ डवलप करें। जैसे अगर आप वेटलॉस करना चाहती हैं तो सही खुराक ले और वर्कआउट करें।

खुद की कमजोरियों का एहसास-
किसी से जलन करते हुए आपको अपने आप आइना दिख जाता है और आपको खुद की कमजोरियों के बारे में पता चल जाता है। ऐसे में आप खुद को बेहतर बनाने में जुट जाते हैं।

पहले से बेहतर बनाने में मदद करता है आश्वासन -
अगर आप अपने पार्टनर को खुलकर इस बारे में बता देते हैं और वो वाकई में सच्चे हैं तो वो कभी भी आपको हर्ट नहीं करेंगे और आपको सहारा देंगे, समझाएंगे और पहले से बेहतर बनने में आपकी मदद भी करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
