Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पैसों से ज्यादा खुशी देता है सेक्स और बेहतर नींद
Relationship
lekhaka-Staff
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स और नेशनल सेंटर फॉर सोशल रिसर्च द्वारा खुलासा किया गया है कि इंसान बेहतर नींद और अच्छे सेक्स संबंध के कारण ज्यादा खुश रहता है। पैसों के मुकाबले ये दो चीज़ें मनुष्य की खुशी से ज्यादा जुड़ी होती हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इनकम में बढ़ोत्तरी होने पर बहुत थोड़ी खुशी होती है जबकि आनंदमय सेक्स संबंधों के कारण आप ज्यादा खुश महसूस करते हैं।

इस अध्ययन में 8,250 ब्रिटॉन्स का मत लिया गया था जिसमें सामान्य व्यक्ति ने 62.2 अंक प्राप्त किए। कम नींद और अनिद्रा से ग्रस्त लोगों की तुलन में सबसे अच्छी और बेहतर नींद लेने वाले लोगों को 15 अंक ज्यादा मिले। इसके अलावा जो लोग अपनी सेक्स लाइफ से असंतुष्ट थे उन्हें बाकी संतुष्ट लोगों की तुलना में सात अंक कम प्राप्त हुए।
इस अध्ययन से साफ पता चलता है कि हर इंसान के जीवन में नींद और सेक्स कितना जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा अंक पाने वाले लोग बहुत ज्यादा सेक्स करते हैं बल्कि इसका मतलब है कि वो अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट हैं।

- 12,500 से 50,000 के बीच सैलरी बढ़ने पर लोगों को बहुत कम खुशी हुई। इनमें केवल 2 अंक की बढ़ोत्तरी देखी गई।
- 72 से 92 अंक प्राप्त करने वाले लोग सामान्य लोगों की तुलना में अपनी सेक्स लाइफ और नींद की आदतों से काफी संतुष्ट थे।
- अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो पैसा कमाने से ज्यादा अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने और अच्छी नींद पाने पर काम करें।
- आय के अलावा जॉब सिक्योरिटी, मजबूत कम्युनिटी और करीबी रिेश्तेदारों की सेहत भी मूल्यांकन के महत्वपूर्ण कारक रहे।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
