Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Anant Radhika Relationship: हर कपल के लिए मिसाल बन रहा है अनंत-राधिका का रिश्ता
Anant Ambani Radhika Merchant Relationship: पूरे देश और मीडिया की नज़रें साल की सबसे शानदार शादी पर टिकी हुई है। अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को विवाह के सूत्र में बंधने वाले हैं। प्री वेडिंग इवेंट्स और शादी के समाराहों में दोनों के बीच प्यार देखने वाला रहा।
अनंत और राधिका दोनों ही बचपन के दोस्त रहे और सालों की दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह रिश्ता अपने आप में ही अनोखा है और सभी इन दोनों के प्यार से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जानते हैं अनंत और राधिका के प्रेम से सीखने वाली बातें -

एक दूसरी की निरंतर प्रशंसा
शादी के अलग अलग समारोह से वायरल हुई वीडियोज़ में देखा जा रहा है कि दोनों अपनी स्पीच में एक दूसरे की प्रशंसा कर रहे हैं और सम्मान देते नज़र आ रहे हैं। किसी भी प्रेम के रिश्ते में समय समय पर एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार दर्शाया जाना चाहिए। अनंत और राधिका के रिश्ते में परस्पर सम्मान देना सबसे बेहतरीन है।
एक दूसरे की पसंद और पैशन के प्रति सम्मान
अनंत अंबानी जानवरों की देखरेख और उन्हें बचने का काम करते हैं। वे बताते हैं कि जब राधिका को उनके इस पैशन के बारे में पता चला तो वे भी पूरी तरह से इस कार्य में जुट गई। वे आगे बताते हैं कि रात रात में जानवरों को बचाने के लिए आने वाली कॉल का जवाब देने भी राधिका उनके साथ जाती थी। यह दिखता है कि रोमांटिक रिश्ते में एक दूसरे के कार्यों विशेषकर पैशन के प्रति सामान होना बहुत ज़रूरी होता है।
बिना किसी शर्त के समर्थन
अनंत अम्बानी काफी लम्बे समय से स्वास्थय की परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसी कारण वे अपने वज़न को लेकर भी परेशान रहे हैं। लेकिन राधिका मर्चेंट लम्बे समय से उनके उतार चढ़ाव भरे निजी जीवन में उनके साथ रहीं हैं। वे हर जगह उनका हाथ थामे और उनका ख्याल रखती नज़र आती हैं। किसी भी प्रेम रिश्ते में हर परिस्थिति में बिना किसी शर्त के अपने पार्टनर को समर्थन देना चाहिए।
एक दूसरे के परिवार के प्रति सम्मान
जितने भी शादी के फंक्शन हुए हैं उन वीडियोज़ में राधिका अम्बानी परिवार के सभी सदस्यों को बहुत सम्मान देती नज़र आ रही हैं। वहीं अनंत भी मर्चेंट परिवार के लोगों को बेहद स्नेह व सम्मान से मिलते नज़र आएं। प्रेमी जोड़े को हमेशा एक दूसरे के परिवार की भरपूर इज्ज़त करणी चाहिए। किसी का परिवार ही उसका सबकुछ होता है। ऐसे में अपने पार्टनर के परिवार का सम्मान उसका सम्मान होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
