Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
friendship: गाॅसिप से लेकर जलन की फिलिंग तक ये बातें जो महिलाओं की फ्रेंडशिप में लाती हैं दरार
दोस्ती का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास रिश्ता होता है, जो अपनों से बढ़कर होता है, खून का रिश्ता ना होकर भी सबसे अहम होता है। जिसके साथ आप अपने दिल की सारी बाते बोल सकती है। ढेर सारी बकवास बातें कर सकती है, जिसके साथ आप कभी भी बोर नहीं होती, दूसरों की लेग-पुलिंग से लेकर चटकारे के साथ बातें तो सिर्फ अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ ही होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि दोस्ती में भी दरार बड़ जाती है, इसके लिए इस रिश्ते को थोड़ा ज्यादा केयर की जरूरत होती है। लेकिन दोस्ती में इनसिक्योरिटी किन वजहों से आती है ? इसके पीछे कई सारे फैक्टर्स काम करते हैं। आइये जानते हैं उन्हीं के बारें में-

पीठ पीछे बात करने वाले दोस्तों से इंसिक्योरिटी
बहुत सारे ऐसे दोस्त भी होते हैं जो आपके सामने तो अच्छे होते हैं, लेकिन पीठ के पीछे आपकी बुराई करते हैं। ऐसे लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं। आप जिनकों अपना सबसे करीबी मानती हैं वो ही आपको धोखा दे जाए, आपको हर्ट करें तो आपसे बर्दाश्त नहीं होता है। इसके बाद आप किसी पर जल्दी विश्वास नहीं कर सकती हैं।

दोस्ती में जलन की भावना
कई बार दोस्ती में जलन की भावना घर कर जाती है, जो आपके अच्छे खासे रिश्तों को तोड़ देती है। दोस्ती तो बहुत पक्की लेकिन हैं तो आप इंसान ही, और इंसानों में ईष्या और जलन होती ही है। ऐसे में अगर आपकी दोस्त की शादी किसी अच्छे लड़के से हो जाती है या फिर उसे जॉब उसकी काबिलियत से ज्यादा अच्छी मिल जाती है, तो यहां से दोस्ती में ईष्या शुरू हो जाती है, क्योंकि आपको उसके बारें में पता होता है कि आपकी दोस्त कहां पर स्टैंड करती है। फिर यहीं से फूट का सिलसिला शुरू हो जाता है।

पुरानी दोस्त भूल नई दोस्त बनाना
कुल लोग ऐसे भी होते हैं, जो नई जगह जाने के बाद दोस्त नहीं बना पाते, उनको अपने पुराने दोस्त ही याद आते हैं। लेकिन जब उनको इस बात का पता चलता है कि उके पुराने दोस्तों ने नये दोस्त बना लिए हैं तो आपको फिर दुख भी होता है और खुद पर गुस्सा भी आता है। अपने दोस्तों के मुंह से किसी और की तारीफ आप बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। आप अपने आपको कोसती हैं कि काश आपने भी नई जगह पर आकर दोस्त बनाए होते तो शुरूआत में जो पेरशानी आपने देखी उसे आप कम कर सकती थीं, और आप अपने पुराने दोस्तों की दोस्ती पर भी शक करती हैं, वो कैसे नये दोस्त बनाकर उनके साथ घुलमिल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
