Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
AR Rahman Divorce: कभी निकाह से पहले रखी थी 3 शर्तें, ऐसे शुरु हुई थी ए आर रहमान-सायरा की लव स्टोरी
AR Rahman Divorce : संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा ने अलग होने की घोषणा कर दी है। खबर है कि म्यूजिशियन एआर रहमान शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा से तलाक लेंगे। रहमान और सायरा के वकील ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी कर ये अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि कपल अपनी मर्जी से अलग होने जा रहा है। रहमान के वाइफ के मुताबिक वो इस रिश्ते में काफी तकलीफ से गुजर रही थीं, जिसे संभालना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था। ऐसे में एआर रहमान के फैंस के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं हैं।

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कभी इस कपल की शादी बेहद ही फिल्मी स्टाइल में हुई थी। आइए जानते हैं कैसे 29 साल पहले एआर रहमान और सायरा का निकाह हुआ था और कैसे शुरु हुई थी दोनों की लवस्टोरी?

शादी के लिए मां के सामने रखी थी 3 शर्तें
एआर रहमान बेहद ही नरम और शर्मीले स्वभाव के माने जाते हैं, लेकिन वह बेहद रोमांटिक भी हैं। रहमान ने अपनी मां को पहले ही बता दिया था कि उन्हें एक ऐसी लडकी चाहिए जिसमें तीन गुण हर हाल में होने चाहिए। पहला कि वह पढ़ी-लिखी हों, दूसरा संगीत की समझ और तीसरा वह विनम्र होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो। रहमान की मां करीमा बेगम के लिए यह तलाश आसान नहीं थी, तभी उन्हें रहमान के लिए चेन्नई के एक कारोबारी की बेटी मेहर पसंद आई।
करीमा बेगम रिश्ता लेकर चेन्नई पहुंची तो मेहर के पिता ने कहा कि पहले वो अपनी बड़ी बेटी सायरा बानो का निकाह करेंगे, उसके बाद ही मेहर के बारे में सोचेंगे। इसके बाद रहमान की मां ने सायरा से मुलाकात की तो वह उन्हें अपने बेटे के लिए सायरा ज्यादा पसंद आई और उन्होंने अपने बेटे के लिए सायरा को चुन लिया।
ऐसे सायरा ने जीता था रहमान का दिल
अपनी पसंद की लड़की मिलने के बाद भी रहमान ने सायरा के सामने शर्त रखी थी कि अगर संगीत उनका जुनून हैं, तो उन्हें हर कदम पर उनका साथ देना होगा, तभी वह उनसे निकाह करेंगे।
रहमान ने सायरा से सवाल किया, 'अगर हमने कभी डिनर का प्लान किया है और मुझे किसी गाने की धुन पर काम करना पडा तो आपको वह प्लान कैंसिल करना होगा।' सायरा भी संगीत प्रेमी थी, तो उन्होंने भी तुरंत हामी भर दी। इसी तरह सायरा ने भी शादी से पहले एआर रहमान से दो सवाल किए थे। पहला, क्या मैं शादी के बाद अंग्रेजी में बात कर सकती हूं और दूसरा ये कि क्या मैं गाड़ी चला सकती हूं? इसके बाद मार्च 1995 में एआर रहमान और सारा का निकाह हो गया. उस वक्त रहमान 27 साल के थे और सायरा 21 साल की थीं।
एआर रहमान और सायरा बानो के हैं 3 बच्चे
सायरा और एआर रहमान अब तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे का नाम एआर आमीन हैं जो पेशे से प्लेबैक सिंगर हैं। वहीं बड़ी बेटी खातिजा हैं जो पिता की तरह संगीतकार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
