Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Naga Chaitanya: एक्टर नागा चैतन्या ने एक्स से रिलेशनशिप पर कही ये हैरान कर देने वाली बात
रिलेशनशिप में अगर किसी तरह की समस्याएं होती हैं तो चाहे वो आम आदमी हो या सेलिब्रिटी हो,परेशानियां दोनों को एक जैसी होती है, तकलीफ भी सेम होती है। रिलेशनशिप से ब्रेकअप के बाद या शादी में डिवॉर्स के बाद एक आम कपल को जिस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं वैसे ही टॉप सेलिब्रिटी कपल्स को भी बहुत सारा वक्त लगता है उस दुख से उबरने में। इसी में शामिल है साउथ के सुपर स्टार नागा चैतन्या। जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की।

सुपरस्टार नागा चैतन्या ने एक्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर बोली बड़ी बात
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्या इन दिनों चर्चा में है। वो अपने नये रिलेशनशिप को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं, सोभिता धुलिपाला के साथ कथित तौर पर दोनों एक दूसरे को डेट करते नजर आ रहे हैं। नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी काफी ट्रेंड में बनी थी, उतना ही इन दोनों का तलाक भी चर्चा में रहा, डिवॉर्स के बाद दोनों की राहें जुदा हैं। हाल ही में नागा चैतन्य ने यूट्यूब चैनल पर एक चैट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात की।
नागा चैतन्य ने रिलेशनशिप को लेकर अपने इंटरव्यू में बात की। नागा ने बिना किसी का नाम लिए ही रोमांटिक रिश्ते को लेकर बात की। नागा चैतन्य ने बताया कि उन्हें किसी तरह के रिश्ते के टूटने के बाद उसके साथ फिर से दोस्ती करने की बात समझ में नहीं आती है। उन्होंने कहा कि ये कॉन्सेप्ट उनके समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि जब किसी रिश्ते से अलगाव होता है, तो वो दोस्ती के लिए नहीं कहते हैं, उन्हें ये काफी इरिटेट करता है।

लाइफ में कोई पछतावा नहीं
नागा चैतन्य से इंटरव्यू में पूछा गया कि उनको सबसे अधिक पछतावा कौन सी बात को लेकर है, तो इसके जवाब में नागा ने बताया कि उनकी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं है जिसको लेकर उनको पछतावा हो। लेकिन उन्होंने हर चीज एक सीख के तौर पर लेते हैं।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के डिवोर्स को हो चुका चार साल
एक्टर नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में शादी की थी। लेकिन शादी के बाद ही दोनों में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगीं थी, जिसके बाद साल 2021 में दोनों की राहें जुदा हो गईं। सामंथा रुथ प्रभु को भी इस रिलेशनशिप से मिले झटके से काफी मुश्किल से उबर रही हैं, उनको इससे आने में वक्त लगा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस संबंध में बताया कि उनके चारों ओर अंधेरा छा गया था और वो बहुत ही मुश्किल से इस सारे मामले से उबरी थीं।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
