Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Anant Radhika Ki Love Story: जानें कैसे शुरू हुई अनंत और राधिका की प्रेम कहानी, शादी तक कैसे पहुंची बात
Anant Ambani Aur Radhika Merchant Ki Love Story: देश ही नहीं दुनिया में अंबानी परिवार के शादी समारोह का इंतजार हो रहा है। बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी। गुजरात के जामनगर में होने वाले भव्य आयोजन में अंबानी परिवार ने कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया है जिसमें मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, रिहाना, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे नामी लोग शामिल हैं।
लेकिन इन सबके बीच लोगों को यह जानने की दिलचस्पी भी है कि आखिर राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की बहु के रूप में कैसे चुनी गयी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई। आइये इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं।

दुनिया के सामने अनंत और राधिका जब आये साथ
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 2018 में पहली बार एक साथ तस्वीरें सामने आने के बाद से सुर्खियों में हैं।
उनका रिश्ता लोगों की दिलचस्पी का कारण बना हुआ है। इस जोड़े को दिसंबर 2018 और मार्च 2019 के बीच अनंत के भाई-बहनों, आकाश और ईशा अंबानी की हाई-प्रोफाइल शादियों सहित विभिन्न अंबानी परिवार के समारोहों में देखा गया था।
इसके अलावा जून 2022 में, मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू के लिए एक 'अरंगेत्रम' समारोह की मेजबानी की। यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया गया था। इसमें सलमान खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी भाग लिया था।
विवाह की उनकी औपचारिक यात्रा 29 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में पारंपरिक रोका समारोह के साथ शुरू हुई। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इस जोड़े ने पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोह में भी भाग लिया था।

इसके बाद, 19 जनवरी, 2023 को मुंबई में अंबानी निवास पर एक भव्य सगाई समारोह आयोजित किया गया था। इस इवेंट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी मशहूर हस्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक गुजराती 'गोल धना' समारोह का आयोजन किया गया।
अपनी शादी की तैयारी में, इस जोड़े को केरल के गुरुवयूर मंदिर और शिरडी साईं मंदिर सहित भारत भर के विभिन्न मंदिरों में जाते देखा गया। उन्होंने अप्रैल 2023 में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन में भी भाग लिया और अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में हिस्सा लिया।
राधिका-अनंत की दोस्ती
साल 2024 अंबानी परिवार के लिए बहुत ख़ास रहने वाला है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सेहरा बांधे नजर आएंगे। दुल्हा-दुल्हन बनने जा रहे अनंत और राधिका की प्रेम कहानी बहुत खूबसूरत है। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं। साल 2028 में इनकी तस्वीरें साथ आने के बाद से ही इनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। मीडिया में छायी इनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लग जाता है कि अनंत और राधिका के बीच कितना प्यार है। वैसे अनंत ने एक इंटरव्यू के दौरान राधिका के लिए अपने जज्बात का इजहार भी किया और उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications