Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जब धीरूभाई अंबानी पर भड़क गयी थीं नीता अंबानी, नहीं उठाया उनका फोन कॉल
अंबानी परिवार की शादी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। महीनों की तैयारियों और जश्न के बाद आखिरकार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार 12 जुलाई को संपन्न हुई। सालों की दोस्ती को प्यार और फिर शादी में बदलकर अनंत और राधिका परिणय सूत्र में बंध चुके है।
हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक और भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की भी शादी बेहद दिलचस्प रही। जानते हैं अरेंज मैरिज से शुरू हुए उनके रिश्ते की कुछ ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं -

धीरुभाई अंबानी सबसे पहले मिले थे नीता से
अपनी बहू राधिका की तरह नीता अंबानी भी एक कुशल क्लासिकल डांसर हैं। मुकेश अंबानी से पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक धीरूभाई अंबानी थे, जो नीता से पहली मिले थे और उन्हें उनका नृत्य पसंद आया था। वह अपने बेटे के लिए नीता को प्रस्ताव देने में रुचि रखते थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीता को भरतनाट्यम करते हुए देखने के बाद धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अंबानी नीता को अपनी बहू बनाना चाहते थे।
अंबानी परिवार के फोन के जवाब नहीं दिए थे नीता ने
हालांकि इस बात को लेकर नीता को धीरूभाई अंबानी पर गुस्सा आ गया। लेकिन कार्यक्रम के तुरंत बाद धीरूभाई अंबानी ने नीता के फोन नंबर की व्यवस्था की और उन्हें घर बुलाया। जब रिलायंस के संस्थापक ने नीता के घर फोन किया और अपना परिचय धीरूभाई अंबानी के रूप में दिया तो नीता को विश्वास नहीं हुआ। परीक्षा के दौरान फोन करने से परेशान होकर नीता यह कहकर फोन रख दिया कि मैं नीता नहीं बल्कि एलिजाबेथ टेलर हूं। धीरूभाई अंबानी ने दोबारा फोन किया, लेकिन नीता ने फोन नहीं उठाया। अगली बार जब उन्होंने फोन किया तो नीता के पिता रवींद्रभाई दलाल ने फोन उठाया, उन्होंने धीरूभाई अंबानी को बताया कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी का कोई पीछा कर रहा है।
मुकेश अंबानी का प्रपोज़ल
शादी से पहले नीता एक ऐसी लड़की थीं जो आम लड़कियों की तरह छोटे-छोटे सपने देखा करती थीं। नीता, जो अपनी शादी के समय एक शिक्षिका थीं, शादी के बाद एक या दो साल तक उसी नौकरी में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के ज़रिए शादी की बात शुरू होने के बाद जब नीता व मुकेश आपस में मिला करते थे तब लॉन्ग ड्राइव के दौरान मुकेश ने नीता को प्रपोज़ किया।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
