Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: 58 की उम्र में फिर पापा बनेंगे अरबाज खान, मलाइका से तलाक के बाद शूरा से जुड़े थे दिल
Arbaz khan love story: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का आज बर्थडे है। एक्टर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या वेब सीरीज नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। 58 की उम्र में अरबाज खान एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं और इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। अरबाज की दूसरी शादी और उम्र के इस पड़ाव पर उनका पिता बनना को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक्टर अपनी फिल्मों और करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहे हैं। आज बर्थडे के मौके पर हम अरबाज खान की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं जिनमें कई उतार-चढ़ाव आए और उन्होंने नया मोड़ लिया। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जानते हैं एक्टर की फिल्मी प्रेम कहानी।

मलाइका अरोड़ा से कैसे हुआ प्यार?
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। दरअसल एक विज्ञापन में दोनों की पहली मुलाकात हुई और फिर दोस्ती की शुरुआत हुई। कब दोस्ती प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। हां उनकी लव स्टोरी में एक बात दिलचस्प है कि अरबाज ने नहीं बल्कि मलाइका ने शादी के लिए प्रपोज किया था और अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली और उनका एक बेटा अरहान खान हुआ। हालांकि बाद में उनके रिश्ते में दरार आ गई और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया।
जॉर्जिया की हुई एंट्री
अरबाज खान हमेशा से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से उनका तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,दोनों का एक्स्ट्रा अफेयर उनके इस तलाक की वजह बना। मलाइका के तलाक के बाद अरबाज की लाइफ में आईं जॉर्जिया एंड्रियानी। हालांकि दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था जिस वजह से उनके रिश्ते की अफवाह उड़ी। फिर अरबाज की लाइफ में नया मोड़ आया और जॉर्जिया की जगह ले ली शूरा ने।
शूरा संग शादी कर किया सबको हैरान
एक तरफ जॉर्जिया संग अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही थीं, तो दूसरी तरफ अरबाज ने शूरा संग शादी कर सभी को हैरान कर दिया। दोनों की उम्र में करीब 15 साल या उससे कुछ ज्यादा का अंतर है। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात 'पटना शुक्ला' की शूटिंग के दौरान हुई थी।
पहले दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने शादी का फैसला किया और अब कपल जल्द ही बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। है न सलमान खान के भाई की लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी जैसी।



Click it and Unblock the Notifications
