Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
उम्र का फासला भी नहीं बन पाया अड़चन, स्ट्रॉन्ग बॉन्ड और कैमिस्ट्री की मिसाल है अर्जुन-मलाइका का रिश्ता
Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38 वीं जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा 'छैया-छैया' गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। अर्जुन और मलाइका अपने अफेयर के वजह अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं।
दोनों के बीच तकरीबन 10 साल का एज गैप है जिसकी वजह से इन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी लेकिन इससे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों का रिश्ता समय के साथ मजबूत हुआ है और इनकी शादी करने की बात भी सामने आती रही है।

आज दोनों की गिनती बॉलीवुड के पावर कपल में की जाती है। ऐसे में आज अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी।
'इश्कजादे' फिल्म की शूटिंग दौरान से अर्जुन को पसंद करती है मलाइका
कुछ रिपोटर्स के अनुसार मलाइका और अर्जुन का फ्रैंड सर्किल बहुत कॉमन है। ऐसे में दोनों आए दिन किसी न किसी इवेंट में एक-दूसरे से टकराते रहते थे। मलाइका अरोड़ा 'इश्कजादे' फिल्म की शूटिंग के दौरान लेकर सलमान से मिलने अर्जुन जाया करते थे।
ऐसे मालूम चला था
मलाइका अरोड़ा का जब तलाक हुआ था तो उसके कुछ समय बाद ही मलाइका अर्जुन के साथ एक फैशन शो में नजर आई थीं। मलाइका और अर्जुन कपूर को सबसे पहले लैक्मे फैशन वीक में साथ देखा गया था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। इवेंट में अर्जुन अपने दोस्त और डिजाइनर कुणाल रावल के विंटर कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरों देख उनके रिश्ते की अटकलें लगने लगी थीं, और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई।

स्ट्रॉन्ग कैमिस्ट्री और बॉन्ड शेयर करते हैं दोनों
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 49 की हैं जबकि अर्जुन कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों के बीच तकरीबन 10 साल का अंतर है और साथ ही मलाइका तलाक शुदा और एक बेटे की मां भी हैं, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया, लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्ड है।
रिश्ता और उम्र को लेकर अर्जुन कह चुके हैं ये बात
अर्जुन कपूर मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है। उन्होंने एक बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कहा था- "मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा स्पेशल राइट है। वो भी तब तक, जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है, बाकी सब तो बस शोर-शराबा है। आप इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि किसकी उम्र कितनी है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि उम्र को देखना और रिश्ते को रिलेवेंट बनाना एक मूर्खता है।"



Click it and Unblock the Notifications
