Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Arranged Marriage: नहीं पसंद आ रहे अरेंज मैरिज के रिश्ते तो इन क्लेवर तरीकों से कहें 'NO'
भारत में अगर शादी की बात होती है तो अरेंज मैरिज ही की जाती है। क्योंकि भारत में माता-पिता की मर्जी से ही बच्चों की शादियां तय की जाती है। लोग अपनी बेटे या बेटी के रिश्तों की बात अपने रिश्तेदारों, जान-पहचान, या फिर मेट्रीमोनियल साइट्स पर खोजते हैं और अच्छा रिश्ता मिलने के बाद शादी तय कर दी जाती है। कई बार चाहे लड़का हो या लड़की बहुत सारे रिश्ते आते हैं जिसमें से पैरेंट्स को सभी समझ में आ रहे होते हैं, लेकिन उनकी समझ में नहीं आता है कि मना कैसे किया जाए, तब सामने वाले रिश्ते में कोई कमी नहीं है, उनके बच्चे के जीवन साथी के रूप में तो यहां पर हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप बिना किसी टेंशन के रिश्ते के लिए मना कर सकते हैं और सामने वाले को आपकी बात भी बुरी नहीं लगेगी।

बड़े प्यार से करें मना
अगर पैरेंट्स होने के नाते आप किसी रिश्ते के लिए मना करना चाहते हैं या फिर लड़का या लड़की रिश्ते के लिए मना करना चाहता है तो उसे बड़े ही प्यार से उससे कहें कि जिससे आपकी शादी होगी वो बहुत ही किस्मत वाला होगा, लेकिन मैनें अपने बेटे या बेटी के लिए उसकी पसंद का रिश्ता देख लिया है और ऊपर वाला चाहेगा तो पक्का हो जाएगा। हम लोग जानते हैं कि बुरा लग रहा होगा, लेकिन आपका जो भावी लाइफ पार्टनर होगा, आप उसे बहुत खुश रखेंगे। ऐसे में रिश्ता मना हो जाएगा और सामने वाले को बुरा भी नहीं लगेगा।
रिश्ता मना करने के लिए घोस्टिंग
आप रिश्ता मना करने के लिए घोस्टिंग अपना सकते हैं। जी हां..ये भी एक तरीका है। जब आप या आपकी फैमली लड़के या लड़की से मिलें और उसके बाद उसे घोस्ट कर दें। अगर आप उसे सीधे मना नहीं कर पा रहे हैं, तो आप उनको घोस्ट कर सकते हैं।

तमीज के साथ सीधे मना कर देना-
अगर आपको रिश्ता पसंद नहीं आ रहा है तो सीधे-सीधे भी मना कर सकते हैं। आप सामने वाले से ये कह सकते हैं, कि रिश्ते में कोई कमी नहीं है, लेकिन आप लोगों ने कुछ और इरादा किया है। इसलिए आपके रिश्ता मना करने के लिए माफी मांगते है। ये बहुत ही सभ्य तरीका भी है। इस तरीके से आप अपनी पसंद के रिश्ते के लिए हां बोल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications