Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
AI ने बताया घरेलू से लेकर प्रोफेशनल डिग्री तक लड़की में होने चाहिए ये गुण, वर्ना नहीं होगी शादी
Artificial intelligence and Marriage Of Girls- एक लड़की का परिवार कितना ही पढ़ा-लिखा क्यों ना हो, उन्होंने अपनी बेटी को भी अच्छे स्कूल से लेकर टॉप कॉलेज में पढ़ाई करवा कर नौकरी करने की परमीशन दी हो, लेकिन जब लड़की की शादी की बात आती है, तब उनके ख्यालात ओल्ड स्कूल वाले हो जाते हैं। वो भी अपनी बेटी पर शादी करने का दवाब बनाने लग जाते हैं।

मां भी उसे खाना बनाने से लेकर ससुराल में रहने के तौर तरीके सीखाने लगती हैं। ऊपर से रिश्तेदारों की बातें लड़कियों का और खून जलाती हैं। जब पैरेंट्स लड़का सर्च करते हैं तो उनके नखरे आसमान छूते हैं, किसी को अपने लड़के से कम पढ़ी लिखी बहू चाहिए तो कोई सिर्फ घरेलू पत्नी चाहता है तो कोई लड़का शादी के बाद लड़की को जॉब करने की इजाजत नहीं दे रहा होता है।
लेकिन लड़कियों के सिर पर एक और मुसीबत सिर पर आकर मंडराने लगी है और वो है AI यानि कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence)। आईये जानते हैं कि कैसे AI लड़कियों की शादी को लेकर सिर दर्द बन रहा है-

AI बना लड़कियों के लिए सिरदर्द
अब AI का जमाना आ गया है, लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) के जरीये भी अपना काम करवा रहे हैं। शादी को लेकर भी लोग इसका यूज करना शुरू कर दिया है। जी हां..शादी के लिए लड़कियों के जो बायोडेटा भी अब AI तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही जब कोई शादी की ऐड या फिर मैट्रीमोनियल साइट पर लड़की का जो बायोडाटा मांगते हैं उसमें भी इसका यूज होने लगा है।
AI भी शादी के लिए ऐसी लड़कियों को प्राथमिकता बता रहा है जो घरेलू हों, जिन्हें घर के सारे काम आते हों। AI के अनुसार अगर आप की उम्र 25 से 30 के बीच है और आप एक मीडिल क्लास से ताल्लुक रखती हैं तो आपको घर के सारे काम आने जरूरी हैं। साथ ही आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी नौकरी भी करनी होगी। ये आप से आपकी कास्ट लेकर आपके शौक भी बता देता है, जो आपको ना होते हुए भी होने चाहिए। अगर आपमें ये गुण नहीं है तों लड़का मिलना काफी टफ हो सकता है।

AI ने बताया लड़की के पास प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी
Bard (बार्ड) जो एक गूगल के द्वारा बनाया गया AI चैटबोर्ड है, जो बता देता है कि शादी के लिए लड़की के अंदर क्या-क्या क्वालिटीज और पढ़ाई कैसे होनी चाहिए, तभी उसे शादी के वर मिल सकता है, वर्ना उसकी शादी में मुश्किल होगी।
AI के अनुसार, लड़की की एक हॉबी कुकिंग भी होनी जरूरी है। उसे घर में रहना अच्छआ लगता हो।

लेकिन AI के बनाए बायोडेटा के अनुसार, लड़की ऐसी नहीं है तो उसकी शादी ही नहीं हो सकती है फिर तो? क्योंकि ये जरूरी नहीं है कि हर लड़की टॉप कॉलेज से ही पढ़ी हो, या फिर उसके पास कोई प्रोफेशनल डिग्री हो, ये भी जरूरी नहीं है कि उसे घर में रहना अच्छा लगता हो, या फिर उसे खाना बानाने का शौक हो। समाज को तो महिलाओं की आजादी देखी नहीं जाती थी अब ये नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) ने आकर और सिर दर्द बढ़ाने वाला काम करना शुरू कर दिया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) कई सारे बड़े बदलाव ला सकता है, उसमें भी लड़कियों को लेकर बनीं इस खराब सॉफ्टवेयर को बदलने की जरूरत है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
