Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Birthday Special: 16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से की शादी, दिलचस्प है 'आशा ताई' की लव स्टोरी
Asha Bhosle Love Story: हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में सुरों की मलिका कही जाने वाली आशा भोंसले (Asha Bhosle) का आज बर्थडे है। अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। हर उम्र के लोग फिर चाहे वो 'जेन जी जेनरेशन' हो या फिर 'मिलेनियल्स' वाली जेनरेशन के लोग हर किसी के लिए आशा भोसले जाना-पहचाना नाम है। आशा भोसले की प्रोफेशनल लाइफ जितनी फेमस है उससे ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी रही है।
जी हां, उनकी शादी विवादों में छाई रहीं। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें प्यार था तो ट्विस्ट भी। आइए जान लेते हैं कि आशा भोसले के बर्थडे के मौके पर उनकी लव स्टोरी और अनसुने किस्से भी।

लता मंगेशकर से है आशा का खास कनेक्शन
आशा भोसले का जन्म पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर पर हुआ। आशा के बारे में शायद अधिकतर लोग ये जानते ही होंगे कि वो स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा भी अपनी बड़ी बहन लता के रास्ते पर चली सिंगिंग की दुनिया में एक मुकाम हासिल किया। हालांकि आशा भोसले और लता मंगेशकर के बीच का रिश्ता कड़वाहटों से भरा रहा और उनके बीच कभी नहीं बनी।
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से की शादी
आशा भोसले की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चाओं में रही है। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, कम उम्र में ही आशा भोसले के पिता का निधन हो गया और घर की जिम्मेदारी आशा और उनकी बड़ी बहन लता के कंधो पर आ गई। दोनों बहनें करियर में आगे बढ़ रही थीं कि तभी आशा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से शादी कर ली।
गणपत आशा से 20 साल बड़े थे, इस रिश्ते को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया तो और दोनों बहनों के बीच दरार आ गई। लेकिन गणपत और आशा का रिश्ता लंबा नहीं चला और 11 साल में उनका तलाक हो गया। आशा और गणपत के तीन बच्चे हैं।
फिर आई जिंदगी में बहार
गणपत राव से तलाक के बाद आशा अपनी लाइफ में अकेली पड़ गईं और फिर एक दिन उनकी सुनसान जिंदगी में बहार आई और आशा की लाइफ में म्यूजिक कंपोजर, सिंगर आरडी बर्मन की एंट्री हुई और दोनों ने 1980 में शादी कर ली। आशा के पहले पति 20 साल बड़े थे तो दूसरे 6 साल छोटे।
मगर आशा की किस्मत में शायद प्यार था ही नहीं और 14 साल बाद ही यानी 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। हालांकि वो जितने समय साथ रहे उनकी जिंदगी हंसी-खुशी बीती और उन्होंने साथ में बहुत काम भी किया।



Click it and Unblock the Notifications
