Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के 33 साल बाद क्या तलाक लेंगे बराक-मिशेल ओबामा, कैसे ऑफिस में शुरु हुई दोस्ती प्यार में बदल गई
Barack and Michelle Obama love story : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के बीच तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मिशेल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने के फैसले ने इन अफवाहों को और हवा दी। बराक ओबामा शपथ ग्रहण में शामिल होंगे, लेकिन मिशेल का न जाना परंपरा से हटकर है। इससे पहले, जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में भी मिशेल उनके साथ नहीं थीं।
हालांकि, इन घटनाओं को तलाक की संभावनाओं से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी। बराक और मिशेल, जो व्हाइट हाउस में दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी रहे, हमेशा एक मजबूत और प्रेरणादायक पावर कपल माने जाते हैं। उनकी लवस्टोरी भी उतनी ही खास है। दोनों की मुलाकात एक लॉ फर्म में हुई, जहां मिशेल बराक की सीनियर थीं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और 1992 में उन्होंने शादी कर ली। बराक और मिशेल की जोड़ी हमेशा प्यार और विश्वास का प्रतीक रही है।

कैसे पहली डेट पर गए?
मिशेल ओबामा ने अपने संस्मरण 'बिकमिंग' में 1989 में शिकागो की सिडले ऐंड ऑस्टिन लॉ फर्म में बराक से पहली मुलाकात का विवरण दिया है। मिशेल ने कहा कि बराक के बारे में पहले ही बहुत कुछ अच्छा सुन चुकी थीं, लेकिन वह उनकी गंभीरता और आत्मविश्वास को सराहने लगीं। हालांकि मिशेल ने कभी उन्हें डेट करने का विचार नहीं किया, क्योंकि वह उनकी परामर्शदाता थीं। एक दिन बराक ने मिशेल से बाहर जाने का प्रस्ताव दिया, जिसे मिशेल ने चौंककर पूछा, "तुम और मैं?" बराक ने हंसते हुए जवाब दिया, "तुम मेरी बॉस नहीं हो और तुम बहुत खूबसूरत हो।" दो साल के बाद दोनों ने ही सगाई कर ली। शादी के बाद, मिशेल को अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई आई, खासकर जब बराक का राजनीतिक करियर तेजी से बढ़ रहा था।
सरप्राइज थी इंगेजमेंट
बराक ओबामा और मिशेल की सगाई एक चौंकाने वाले अंदाज में हुई थी। साल 1991 में, बराक ने मिशेल से रात्रिभोज के दौरान सगाई की। यह एक खास पल था, क्योंकि यह रात्रिभोज बराक के बार परीक्षा पास करने के जश्न के रूप में मनाया जा रहा था। बराक ने मिशेल को अचानक सगाई का प्रस्ताव दिया, जो उनके रिश्ते के एक नए अध्याय की शुरुआत थी। एक साल बाद, 1992 में, दोनों ने शादी कर ली। यह सगाई और शादी की प्रक्रिया उनकी सशक्त और प्यार भरी यात्रा की शुरुआत थी, जो आज भी एक प्रेरणादायक कहानी बन चुकी है।
दो बच्चे के हैं पेरेंट्स
बराक ओबामा ने मिशेल से सगाई रात्रिभोज के दौरान की, जब वेटर एक ट्रे में रिंग लेकर आया। बराक घुटनों पर बैठकर मिशेल को अंगूठी पहनाई। 3 अक्टूबर 1992 को शादी के बाद, 1998 में उनकी बेटी मालिया और 2001 में साशा का जन्म हुआ। 2004 में ओबामा सीनेट सदस्य बने, और 2008 में पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
मिशेल का बराक पर है काफी प्रभाव
बराक ओबामा ने एक बार कहा था कि अगर मिशेल उन्हें नहीं कहतीं कि वह राष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ें, तो वह कभी भी चुनाव में भाग नहीं लेते। इसका मतलब है कि मिशेल की भूमिका ओबामा के जीवन में प्रेरक और मार्गदर्शक रही है, जिन्होंने उन्हें सही दिशा में प्रेरित किया। बराक ओबामा राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद लेक्चर देने और होम प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। उनकी लोकप्रियता अमेरिका में आज भी बरकरार है।



Click it and Unblock the Notifications
