Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का ब्रेकअप, जानें ऐसी बातें जो आपके रिश्ते को कर सकती हैं बर्बाद
बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा और पारस छाबरा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी, लोग इनको फॉलो करते है, लेकिन इन दोनों की ब्रेकअप की खबर आने के बाद पारस और माहिरा के फैंस काफी निराश हो गये हैं। इन दोनों की जोड़ी बिग बॉस 13 में बनीं थी जो अब टूट गई है। साथ ही पारस और माहिरा ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना भी छोड़ दिया है। लेकिन इन दोनों के अलग होने का रीजन जो निकल कर सामने आ रहा है, वो आज के वक्त में कई सारे कपल्स के साथ भी वहीं वजह रिलेशनशिप को खत्म करने की आ रही है। पारस और माहिरा के रिलेशनशिप को पार्टनर के कंट्रोलिंग स्वभाव और ओवर पजेसिवनेस के कारण टूटा है।
खबरों की मानें तो माहिरा के कंट्रोलिंग नेचर की वजह से पारस परेशान रहता था, साथ ही माहिरा का ओवर पजेसिवनेस भी इस रिश्ते को ले डूबा। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ यही स्वभाव रखते हैं तो वो दिन दूर नहीं जब आपके रिलेशनशिप पर भी फुल स्टॉप लग जाएगा। आइये जानते हैं कि इस कंट्रोलिंग नेचर और ओवर पजेसिवनेस होने से खुद को कैसे रोक सकते हैं-

ओवर पजेसिव होने के संकेत :
-अगर आप पार्टनर को उसके परिवार के साथ या फिर उसके दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं दे रहें हो, आप ये चाहती हैं कि आपका पार्टनर सारा वक्त सिर्फ आपके साथ रहें और सिर्फ आपके साथ ही घूमें।
-आप अपने पार्टनर को किसी दूसरे के साथ देखना पसंद नहीं करती हैं, यहां तक की अगर उसकी कोई फिमेल बेस्ट फ्रैंड ही क्यों ना हो।
-आपको लगता है कि आपके पार्टनर को हर काम आपकी मर्जी के अनुसार करना चाहिए।
-आप चाहती है कि उसकी सैलरी सिर्फ आप पर खर्च हो, अगर वो अपने दोस्तों या फिर परिवार पर खर्च करना चाहती है तो आपको पसंद नहीं है। अगर ये सारे लक्षण आपके अंदर हैं तो समझ जाएं कि आप अपने पार्टनर को लेकर काफी ओवर पजेसिव हैं, साथ ही आप उसे अपने हिसाब से कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बचाव के उपाय :
आप अपने पार्टनर को उसका खुद का स्पेस देने की शुरूआत करें। ये बहुत जरूरी है। जिस तरह से आपको अपना स्पेस पसंद है, ठीक उसी तरह से आपके पार्टनर को भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना पसंद हैं। एक रिश्ते की अहमियत के लिए ये बहुत जरूरी है। वर्ना वो वक्त बहुत पास है जब इसी कारण से आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाना शुरू कर देगा।
कंट्रोलिंग मत बनों
अगर आपको कोई कंट्रोल करना शुरू करें या फिर आपका पार्टनर ही कंट्रोल करे तो आपको पसंद नहीं आएगा,सेम इसी तरह से अगर आप अपने पार्टनर को कंट्रोल करेंगी, उसे अपने हिसाब से चलाना शुरू करेंगी तो उसके अंदर का प्यार धीरे-धीरे आपके लिए खत्म होने लग जाएगा और वो गुस्से में बदलने लगेगा, इस नौबत को आने से पहले ही इसमें सुधार कर लें। आपको उस पर विश्वास करना होगा कि वो आपसे प्यार करता है और आप दोनों का रिलेशन मजबूत है।
इनसिक्योर होने से बचें
आपको इनसिक्योर होने से बचना होगा। इनसिक्योरिटी के कारण जलन पैदा होती है। जो आपको ही नुकसान देती है। आपको इस अवस्था से बचना चाहिए, जब आपको पता है कि आपका पार्टनर आपके लिए इमानदार है तो अगर वो कुछ वक्त अपने दोस्तों के साथ चिल कर रहा है तो आपको परेशानी नहीं होनी चाहिए।

अपनी चिंता को शांत करने के तरीके खोजें
आपको अपने टेंशन को कम करने के तरीके आजमाएं। आप अपनी एंजाइटी को कम करने के लिए माइंडफुलनेस और ब्रीदिंग एक्सरसाइज शुरू कर सकती हैं। इससे आप खुद को और अपने गुस्से पर भी कंट्रोल पा सकती हैं। ये आपको खुद से जोड़ता है, साथ ही दूसरों को भी समझने का मौका देता है।



Click it and Unblock the Notifications
