Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Bigg Boss OTT 2 : एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने खोले अपनी जिंदगी और शादी को लेकर गहरे राज़
Bigg Boss OTT 2- बिग बॉस का ओटीटी सीजन 2 शुरू हो चुका है। बिग बॉस ओटीटी 2 के घर पर मनोरंजन का पूरा तड़का दर्शको को मिल रहा है। जिस तरह से छोटे पर्दे पर आने वाले बिग बॉस में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलता रहा है वैसे ही ओटीटी पर इसकी कोई कसर छोड़ी नहीं गई है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भाग ले रहे सभी प्रतियोगी अपने-अपने दिलों की बातें एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार बॉलीवुड की अच्छी एक्ट्रेस में शुमार और आलिया भट्ट की बड़ी बहन यानि की पूजा भट्ट भी बिग बॉस के घर में मौजूद है। पूजा भट्ट ने यहां पर आकर अपने दूसरे प्रतियोगियों के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की ।

पूजा भट्ट ने अपनी शादी को लेकर खोला राज़
पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर पर रहकर अपनी सह प्रतियोगी बेबिका धुर्वे से बातचीत में अपनी जिंदगी को लेकर कई बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी खुल कर बात की। पूजा भट्ट ने बताया कि क्यों वो अपने पूर्व पति मनीष मखीजा से अलग हुईं। पूजा भट्ट ने बेबिका के सवाल पर कि क्या वो शादीशुदा है तो जवाब में कहा कि उनकी शादी को करीब 11 साल हो गए थे। लेकिन शादी में सब सही ना होने के कारण दोनों ने दी अलग होने का फैसला लिया।
पूजा भट्ट ने अपने पति के बारें में बताया कि मनीष मखीजा कोई एक्टर नहीं हैं बल्कि मीडिया बिजनेस का काम करते है साथ ही एक अच्छे इंसान हैं। पूजा भट्ट ने अपनी शादी को लेकर बताया कि उस वक्त वो बच्चा नहीं चाहती थीं। लेकिन मैं बच्चे चाहती थी, लेकिन उस वक्त नहीं। इसके बाद उनसे पति और उन्होंने रिश्ते की गरिमा बनाए रखने के लिए अलग हो गये।
बिग बॉस ओटीटी सीजन- 2
सलमान खान बिग बॉस सीजन 2 होस्ट कर रहे हैं। इसका प्रीमियर 17 जून से शुरू हुआ है। पूजा भट्ट इस शो में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई हैं।
Image Courtesy- Instagram



Click it and Unblock the Notifications
