Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Bigg Boss OTT 2 LIVE: बेबिका ध्रुवे सुबह उठते ही करती हैं ये काम तो मनीषा बनाती हैं परफेक्ट रोटी
Bigg Boss OTT 2 LIVE- फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की धमाकेदार शुरूआत तो हो चुकी है। दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के नये घर वालों के साथ ये शो देखने में काफी मजा आ रहा है। नये टास्क, घर वालों की नई-नई चालें, एक दूसरे की चुगलियों के साथ शो आगे बढ़ रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर लाइफ स्ट्रीम हो रहा है।

जैसे जैसे बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों को मजा आ रहा है। एक दूसरे की चुगलियों के साथ नाश्ता करना, अपने दिलों की बात अपने सबसे खास कंटेस्टेंट को बताना, इश्क और विश्क भी साथ-साथ चल रहा है। बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 के 10वें दिन की शुरूआत ऋतिक रौशन तू मेरी मैं तेरा होने लगा सॉन्ग से हुई। इस गाने के साथ घर वालों की आंखे धीरे-धीरे खुलने लगीं।
सुबह उठने के साथ ही मनीषा रानी ने भागवान को याद किया और अपने बेड पर बैठे-बैठे भगवान को याद करके आंखे बंद की और हाथ जोड़े। इसके बाद ही वो अपने बिस्तर से उठीं।

दूसरी तरफ गाने पर सायरस जो सुबह पहले ही उठ चुके थे और शॉवर भी ले चुके थे। बेबिका ध्रुवे के साथ गाने पर डांस करना शुरू कर दिया। वहीं बेबिका का नाइट सूट काफी स्टानिंग और बाकी महिला प्रतियोगियों के नाइट सूट से जरा हटकर रीवीलिंग था। जिसमें उनके क्लिवेज साफ नजर आ रहे थे।
Image Courtesy- Twitter
वहीं घर के एक ओर सोफे पर बैठकर आलिया सिद्दीकी, जिया जयशंकर और अकांक्षा पूरी ब्लैकेंट ओढ़ कर सुबह 10 बजे भी अभी भी नींद के आगोश में नजर आ रही थीं। इसी के दूसरे साइड एक दूसरा ग्रुप जिसमें फलक नाज, पूजा भट्ट और अविनाश आपस में बातें करते नजर आए। इस दौरान पूजा भट्ट हमेशा की तरह फ्रेश नजर आ रही थीं। उन्होंने स्किनी जींस के साथ टी शर्ट और एक पर्पल जैकेट कैरी किया हुआ था।
वहीं फलक नाज ने बिखरे बालों के साथ जुड़ा बांध रखा था वो भी नींद में ही नजर आ रही थीं,लेकिन पूजा भट्ट से बात करते वक्त वो अटेंटिव थीं, उन्होंने पर्पल रंग का नाइट सूट कैरी किया हुआ था, साथ ही में उन्होंने हमेशा की तरह दुपट्टा भी पहन रखा था।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की महिला कंटेस्टेंट मनीषा रानी और बेबिका ध्रुवे की सबसे खास बात ये नजर आई की वो रोटी बहुत ही अच्छे से बनाना जानती हैं, भले ही वो कितनी ही मॉर्डन क्यों ना नजर आएं लेकिन उनकी रोटी पूरी गोल और फूली तवे से उतरती नजर आई। ये नाजारा उस वक्त दिखा जब वो सभी घर वालों के लिए नाश्ता किचन में तैयार कर रही थीं। गोल रोटी और ऊफर से फूली-फूली रोटी बनाने का मतलब है कि वो खाना बनाने में एक्सपर्ट हैं। क्योंकि हर लड़की बिल्कुल गोल और फूली रोटी नहीं बनाना जानती है।



Click it and Unblock the Notifications
