Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
Birthday Special: 13 साल छोटी हसीना से शादी, 1 गलतफहमी से टूटा रिश्ता, बिना तलाक क्यों अलग हुए गुलजार-राखी
Gulzar Rakhee Love Story: हिंदी सिनेमा की दुनिया में गुलजार साहब का नाम एक ऐसे शख्सियत के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी कलम से न जाने कितनी अनमोल कहानियां, गीत और कविताएं दी हैं। लेकिन उनके निजी जीवन की कहानी भी किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं रही। गुलजार और दिग्गज अभिनेत्री राखी की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रही है। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मगर अफसोस की बात ये है कि शादी के सिर्फ 1 साल बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों की राहें अलग हो गईं।
ऐसा नहीं है कि उनका तलाक हुआ हो, जी हां, बिना तलाक के ही गुलजार और राखी अलग-अलग हो गए। आज गुलजार साहब का बर्थडे है तो इस खास दिन पर पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं और अब जानते हैं गुलजार और राखी की अधुरी प्रेम कहानी।

13 साल राखी से की थी गुलजार ने शादी
वो कहते हैं न कि प्यार न उम्र की परवाह करता है और न ही किसी तरह की सरहद को देखता है। ऐसा ही कुछ राखी और गुलजार के साथ भी था। फिल्म जीवन-मृत्यु के सेट पर राखी और गुलजार की मुलाकात हुई और वो जल्द ही दोस्त बन गए। समय गुजरने के साथ ही वो एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। राखी और गुलजार की उम्र में पूरे 13 साल का फासला था। जी हां, राखी गुलजार से 13 साल छोटी थी। लेकिन ये रिश्ता एक शर्त पर बना था।
एक शर्त पर हुई थी शादी
गुलजार ने राखी के सामने शर्त रखी कि वो शादी के बाद किसी फिल्म में काम नहीं करेगी। राखी इस बात पर राजी हुई और दोनों की शादी हो गई। शुरू में यह रिश्ता बेहद खूबसूरत रहा, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। एक साल के अंदर ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग राहें चुन लीं। खास बात यह है कि गुलजार और राखी ने कभी तलाक नहीं लिया, बल्कि आज भी दोनों का रिश्ता आपसी सम्मान और समझ पर टिका हुआ है।
एक गलतफहमी की वजह से टूटा रिश्ता
शादी के एक साल बाद ही दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके पीछे की वजह सुचित्रा सेन थी। दरअसल, एक पार्टी में नशे में धुत सुचित्रा को गुलजार कमरे में छोड़ने गए। उसी समय राखी वहां पहुंच गई और उन दोनों को गलत समझ बैठी। दोनों के बीच तकरार हुई और बात इतनी आगे बढ़ गई कि गुलजार ने राखी पर हाथ उठा दिया। वहीं से उनके रिश्ते में गांठ पड़ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन खास बात यह रही कि उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। आज भी राखी खुद को गुलजार की पत्नी ही कहती हैं। दोनों ने अपनी बेटी मेघना की परवरिश मिलकर की और उसके लिए हमेशा साथ खड़े रहे।



Click it and Unblock the Notifications
