Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
7 साल छुपाकर रखा प्यार, फिर बने हमसफ़र, ऐसे चढ़ा था सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का इश्क परवान
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इन दोनों ने करीब सात साल तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा और आखिरकार 23 जून 2025 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की पहली मुलाकात भी काफी दिलचस्प रही, जिसकी शुरुआत सलमान खान के जरिए हुई थी।

सलमान खान की पार्टी से शुरू हुआ रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। सलमान खान न सिर्फ दोनों के बीच की कड़ी बने, बल्कि उन्होंने इस दोस्ती को प्यार में बदलने का भी मौका दिया। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और समय के साथ यह रिश्ता गहराता गया।
पार्टीज में दिखी केमिस्ट्री, 2023 में कंफर्म किया रिश्ता
भले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन मीडिया और फैंस की नजरें इन पर हमेशा बनी रहीं। 2023 में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में जब दोनों ने एक साथ कपल की तरह एंट्री की, तो इस खबर ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद भी वे हुमा कुरैशी के जन्मदिन से लेकर शर्मिन सहगल की शादी तक, कई इवेंट्स में एक साथ नजर आए। उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक-दूसरे के प्रति सम्मान से उनके प्यार की गहराई साफ-साफ दिखाई देती है।
23 जून को हुई रजिस्टर्ड शादी, शामिल हुए माता-पिता
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को मुंबई स्थित अपने घर पर जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की। इस मौके पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा भी मौजूद थे। शादी को लेकर सोनाक्षी ने बताया कि यह उनके और जहीर दोनों के लिए बेहद खास दिन था और इस दिन उनके माता-पिता का आशीर्वाद मिलना उन्हें बेहद सुकून दे गया। उन्होंने कहा, "हमने अपने रिश्ते को बहुत समय दिया, समझा और महसूस किया, अब समय था इसे नाम देने का।"
नेटवर्थ में पति से आगे हैं सोनाक्षी सिन्हा
नेटवर्थ के मामले में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल से कहीं आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, जहीर इकबाल की कुल नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है, जो वह मुख्य रूप से विज्ञापन, मॉडलिंग और फिल्मों से कमाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications