Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Bollywood Couples Age Gap: बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने उम्र की सीमा तोड़ रचाई शादी, आज सेट करते हैं कपल गोल्स
इंडियन सोसाइटी में ये बात काफी जड़ों तक घुसी हुई है कि शादी के लिए लड़का लड़की से बड़ा होना चाहिए, अगर लड़की बड़ी है तो कई तरह की बातें शुरू हो जाती है, लेकिन बॉलीवुड के सारे ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने इस मान्यता को तोड़ने का काम किया है और एक सफल रिलेशनशिप निभा रहे हैं। बहुत सारे लोग उनकी ऐज गैप को लेकर उनका मजाक भी बनाते हैं, लेकिन उनको कोई फर्क इससे नहीं पड़ता, उनके लिए जो जरूरी है वो है आपसी समझ, प्यार, विश्वास का होना और ऐज तो बस एक नंबर है। ये किसी भी धर्म की किताब में नहीं लिखा है कि लड़की लड़के से बड़ी नहीं हो सकती है, बस ये मानसिकता की बात है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
अपनी देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा को अपना मिस्टर परफेक्ट देश में ना मिलकर विशेद में मिला, जो उनसे 10 साल छोटा है। हाल ही एक इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया था कि वो निक के साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं, वजह ऐज गैप था, लेकिन हमारी जोड़ी ऊपर वाले ने बनाई थी, तो बस सब कुछ अच्छा होता चला गया। दो मुलाकात के 3 महीने पहले के बाद ही शादी के बंधन में बंध गये थे। शादी के वक्त प्रियंका 35 और निक 25 वर्ष साल के थे। अब दोनों की जोड़ी एक परफेक्ट रिलेशनशिप गोल सेट करती है और कपल की एक बहुत ही क्यूट बेटी मालती है।

सोहा अली खान और कुनाल खेमू
नवाब खानदान की प्रिसेंज यानि कि सोहा अली खान के लिए तो लड़कों की लाइन लगी थी, लेकिन उनको तो मोहब्बत कुनाल खेमू से हुई जो उनसे उम्र में 5 साल छोटे हैं। लेकिन दोनों की जोड़ी सितारों से सजी हुई है, परफेक्ट कपल वाली है। लंबे वक्त तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद, कुणाल और सोहा साल 2015 में शादी के बंधन में बंधें। अब दोनों की एक बेहद खूबसूरत बेटी इनाया है।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
बॉलीवुड की प्रिटी गर्ल प्रीति जिंटा भी काफी लकी हैं, उनको बेहद प्यार करने वाला हसबैंड मिला जो एक विदेशी है। प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की उम्र में ज्यादा ऐज गैप नहीं है। लेकिन लोग फिर भी इनको जोड़ी की आलोचना करते है, पर इन दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रीति अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं और कपल के जुड़ुवा बच्चे हैं।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी में थोड़ी से मुश्किलें आई थी। लेकिन उपर वाले को दोनों की जोड़ी बनानी थी और बहुत ही प्यारी सी बेटी देवी उनको देनी थी। बिपाशा की मां इस शादी के खिलाफ थी।

नेहा और अंगद बेदी
नेहा और अंगद बेहद अच्छे दोस्त थे, ये सभी जानते थे, लेकिन शादी होने की खबर से काफी लोग शॉक्ड हुए और शादी के कुछ वक्त के बाद ही दोनों एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बनें। नेहा शादी से पहले ही अंगद के बच्चे की मां बन गई थीं, इसको लेकर भी नेहा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अंगद नेदा से दो साल छोटे होने को लेकर भी नेहा को काफी कुछ सुनना पड़ा था। लेकिन दोनों अब दो बच्चों के पैरेंट्स है। दोनों को इस बात से कोई फर्क नही पड़ता है कि कौन क्या कहता है दोनों अपने बच्चों और प्यारी सी दुनिया में मस्त हैं।



Click it and Unblock the Notifications
