Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bollywood Couples: ये बॉलीवुड कपल्स भी डिवॉर्स के बाद निभा रहे हैं 'पति-पत्नी का रिश्ता'
दुनिया में बहुत सारे कपल्स ऐसे हैं जिनकों तलाक का दर्द झेलना पड़ता है, लेकिन वो अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए जुदा होते हुए भी साथ आ जाते हैं, जिससे उनके बच्चों को मां-बाप की कमी किसी तरह से ना महसूस हो। उनको लगता है कि उनके बीच हुई समस्याओं का सामना उनके बच्चे क्यों करें। इसलिए वो अलग-अलग होते हुए भी साथ आते हैं, रहते हैं, खाते हैं, घूमते हैं। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ उदाहरण बता रहे हैं जो आपके फेवरेट हैं, बॉलीवुड कपल्स जो आपके लिए आइडियल भी हैं। तलाक के बाद भी वो एक साथ आपको दिखते हैं। उनमें किसी तरह की गिला-शिकवा नहीं नजर आता है, वो अपने बच्चों के कारण सारी शिकवे भुलाकर अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, जिससे वो उनके सामने एक उदाहरण पेश कर सकें-

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक और सुजैन बॉलीवुड के बहुत ही प्यारे कपल माने जाते थे, लेकिन तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। दोनों के दो बेटे हैं। सुजैन और ऋतिक में चाहे कितने भी मन मुटाव हो लेकिन दोनों ने अपने बच्चों को भरपूर प्यार देने की कोशिश की। उनको इस बाक का अहसास नहीं होने दिया कि उनके पेरेंट्स की राहें जुदा हो चुकी हैं। लेकिन ऋतिक और सुजेन अपने बच्चों की खातिर साथ आ जाते है, बाहर जाते हैं, घूमते भी साथ हैं। वहीं लॉकडाउन में सुजैन ऋतिक के घर पर बच्चों के साथ रहने के लिए आ गई थीं।

आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर खान और रीना दत्ता की लव मैरिज थी, वो भी काफी मुश्किल के बाद हुई थी, लेकिन दोनों के तलाक ने सब को चौंका दिया था। आमिर और रीना की शादी 1986 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के 15 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। लेकिन तलाक के इतने सालों के बाद भी दोनों अपने बच्चों की वजह से साथ आते हैं और एक अच्छा रिश्ता निभा रहे हैं। बता दें कि आमिर ने दूसरी शादी भी की और उससे भी एक बेटा है, लेकिन दूसरी शादी से भी उनका तलाक हो गया। लेकिन डिवॉर्स के बाद भी आमिर अपनी दूसरी पत्नी के साथ भी रिश्ता बनाकर रखे हैं, दोनों अपने बेटे आजाद के साथ अक्सर देखे जाते हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी सबको पसंद हैं दोनों के बेटे तैमूर और जेह तो सब के राज दुलारे हैं। लेकिन सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह हैं, जिससे उन्होंने 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे इब्राहीम और सारा अली खान हैं। सैफ और अमृता का तलाक होने के काफी वक्त के बाद करीना कपूर से शादी की। लेकिन आज भी सैफ अपने बच्चों सारा और इब्राहीम के लिए अमृता के साथ एक रिश्ते मेंं बंधे हैं। सारा और इब्राहीम दोनों ही अपने माता-पिता के करीब हैं, और उनको इस बात का अहसास नहीं होने देते हैं कि उनके मां-बाप अलग-अलग रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
