Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Saiyaara फेम अहान से लेकर रणबीर-रिद्धिमा तक: मिलिए B-Town की सबसे कूल भाई-बहन जोड़ियों से
Bollywood Cool Siblings Jodis: लंबे समय के बाद किसी फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। हम बात कर रहे हैं मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' की जो आज यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे कि ये डेब्यू फिल्म है जिसमें उनके साथ अनीत पड्डा रोमांस करती नजर आ रही हैं।
इस फिल्म का एक्स रिव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें लोगों ने फिल्म की खूब तारीफ की है और इसे पैसा वसूल फिल्म बताया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे और अहान पांडे की बचपन की फोटो भी खूब वायरल हो रही है। आज हम ऐसे ही कुछ चर्चित भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कमाल की हैं।

1. अहान पांडे - अनन्या पांडे
Saiyaara मूवी से चर्च में आए अहान पांडे और उनकी कजिन सिस्टर अनन्या पांडे (Ananya Panday) दोनों की बॉलीवुड में एंट्री भले अलग-अलग रही हो, लेकिन दोनों ने ग्लैमर की दुनिया में अपने लिए खास जगह बनाई। जहां अनन्या पहले ही कई हिट फिल्में दे चुकी हैं, वहीं अहान भी अपनी डेब्यू फिल्म से धमाल मचाने को तैयार हैं। दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग है।

2. रणबीर कपूर - रिद्धिमा कपूर साहनी
रणबीर कपूर आज जहां बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं, वहीं उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग की जगह फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग को अपना करियर बनाया। रिद्धिमा भले लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन उनका नाम ग्लैमर इंडस्ट्री में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। बात भाई-बहन के प्यार की हो तो उनकी तो मिसाल दी जाती है।

3. जाह्नवी कपूर - अर्जुन कपूर
जान्हवी कपूर - अर्जुन कपूर हालांकि सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन परेशानी हो या खुशी के समय दोनों साथ ही नजर आते हैं। इन भाई-बहनों का रिश्ता बहुत मजबूत है। दोनों ही एक्टिंग में सक्रिय हैं और फैमिली के प्रति अपनी लॉयल्टी से फैंस का दिल जीतते हैं।

4. सारा अली खान - इब्राहिम अली खान
सारा अली खान ने अपने बिंदास अंदाज और टैलेंट से बॉलीवुड में नाम कमाया है। वहीं, इब्राहिम अली खान अब फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी छाई रहती है और इनके बीच की बॉन्डिंग काफी प्यारी मानी जाती है।

5. फरहान अख्तर - जोया अख्तर
फरहान अख्तर ने सिंगिंग, एक्टिंग और डायरेक्शन में कमाल किया, तो जोया अख्तर ने 'Zindagi Na Milegi Dobara' और 'The Archies' जैसी फिल्में बना कर क्रिएटिविटी की नई परिभाषा रची। दोनों की टीमवर्क और समझ इस इंडस्ट्री के लिए प्रेरणादायक है।

6. सैफ अली खान - सोहा अली खान
नवाब फैमिली से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान और सोहा अली खान भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित भाई-बहन हैं। दोनों हर इवेंट में और फैमिली फंक्शन में साथ ही नजर आते हैं।

7. हर्षवर्धन कपूर - सोनम कपूर
सोनम कपूर को स्टाइल आइकन माना जाता है, तो वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर ने नॉन-कमर्शियल सिनेमा की राह पकड़ी।

दोनों अपनी-अपनी फील्ड में अनोखी पहचान बना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications