Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
शादी के रिजेक्शन से खुद से उठने लगा विश्वास, इन टिप्स को फॉलो कर बढ़ाएं खुद पर कॉन्फिडेंस
किसी भी इंसान के लिए सबसे ज्यादा तकलीफ अपनी शादी के लिए आए रिश्तों का बार-बार टूटना यानि रिजेक्शन होता है। कई बार तो बात शादी और सगाई तक जाने के बाद टूट जाती है। जिसका जिम्मेदार अक्सर हम खुद को समझने लगते हैं।
किसी न किसी कारणवश बार-बार शादी का रिश्ता टूटने के कारण हम भी अंदर से टूट जाते हैं और खुद पर ही शक करने लगते हैं। हमें लगने लगता है कि हमारे अंदर ही कोई कमी है। जबकि हमें ऐसी परिस्थिति में खुद को पॉजिटिव रखने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं ऐसी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति अपने आपको किस तरह मजबूत कर सकता है और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकता है।

1. स्वीकार करना सीखें
कई बार शादी के लिए आए रिश्ते टूटने के बाद समाज और रिश्तेदारों के ताने आपके मन में बैठ जाते हैं। लेकिन लोगों की बातों से खुद को कमजोर न पड़ने दें। बल्कि इस बात को सहजता से स्वीकार कर लें। शादी का रिश्ता या सगाई टूटने के बाद आपको सबसे पहले उस चीज को स्वीकार करने की जरूरत होती है। क्योंकि जब तक आप इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
2. खुद से करें प्यार
रिश्ता टूटने से आपकी जिंदगी खत्म नहीं हो जाती है। यह जरूरी है कि आप खुद से प्यार करना सीखें। किसी को आपकी कद्र हो या न हो लेकिन आपको अपनी अहमियत जरूर पता होनी चाहिए।
3. खुद पर रखें विश्वास
शादी या सगाई टूटती है तो व्यक्ति का खुद से विश्वास उठने लगता है। अक्सर वो सेल्फ डाउट करने लगते हैं। अपने अंदर कमियां ढ़ूंढने लगते हैं। इसलिए अपने आप पर यकीन बनाए रखें। खुद में कमी ढूंढने के स्थान पर खुद पर विश्वास बनाएं रखें।
4. अकेले न रहें
रिश्ते टूटने के कारण अक्सर हम खुद को अकेला रखने लगते हैं। अपने दोस्त करीबियों से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन आप ऐसा न करें। आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, उनसे अपने मन की बातें शेयर करें। ऐसा करने से आपका दिल भी हल्का होगा और आपको अच्छा भी लगेगा।
5. नेगेटिव विचारों को रखें दूर
अक्सर हमारे साथ कुछ भी गलत होने पर हम खुद की ही गलती ढूढने लगते हैं। जबकि खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करनी चाहिए। जितना हो सकें नेगेटिव विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। जो होता है अच्छे के लिए होता है... इस सोच के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
